Roasted Cumin Seeds With Lukewarm Water: आयुर्वेद में कई ऐसे घरेलू नुस्खे बताए गए हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. पुराने लोग अक्सर भुने जीरे को गुनगुने पानी के साथ खाने की सलाह देते हैं. जीरा शुरू से ही पेट की दिक्कतों को दूर करने का सबसे किफायती और असरकारी नुस्खा रहा है. यह साधारण सा दिखने वाला उपाय शरीर के लिए अन्य चमत्कारिक लाभ भी प्रदान कर सकता है. जीरा न सिर्फ हमारे पाचन को बेहतर बनाने के लिए बल्कि शरीर की अन्य दिक्कतों के लिए चमत्कार कर सकता है. क्या आप जानते हैं कि भुना जीरा गुनगुने पानी में खाने से आपको क्या लाभ मिल सकते हैं. चलिए जानते हैं कि इसे रोजाना सेवन करने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.
भुना जीरा खाने के कमाल के लाभ | Amazing Benefits of Eating Roasted Cumin
1. पाचन तंत्र को बनाए मजबूत
भुना हुआ जीरा पेट के लिए अमृत के समान होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. यह अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाए
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो भुने जीरे का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है और वजन कम होने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें: रोटी बनाने से पहले आटे में मिलाएं ये चीज, बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कम करने में मिलेगी मदद, पेट भी रहेगा साफ
3. ब्लड शुगर को कंट्रोल करें
डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक बेहतरीन घरेलू उपाय है. यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है और इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है.
4. इम्यून सिस्टम को करे मजबूत
भुने जीरे में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. यह हमें सर्दी-खांसी, वायरल इंफेक्शन और अन्य बीमारियों से बचाने में सहायक होता है.
5. डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार
गुनगुने पानी के साथ भुना हुआ जीरा पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, जिससे शरीर शुद्ध और ऊर्जावान बना रहता है.
यह भी पढ़ें: डायबिटीज रोगी रोज सुबह उठते ही खाली पेट चबाएं ये पत्ता, आपका ब्लड शुगर लेवल रहने लगेगा कंट्रोल?
6. त्वचा को बनाए खूबसूरत
यह उपाय सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखते हैं.
7. स्ट्रेस और अनिद्रा को करे दूर
अगर आपको नींद नहीं आती या तनाव महसूस होता है, तो यह उपाय बेहद फायदेमंद हो सकता है. जीरे में मौजूद तत्व दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं और अच्छी नींद लाने में सहायक होते हैं.
कैसे करें भुने जीरे का सेवन?
- एक चम्मच भुना हुआ जीरा लें.
- इसे गुनगुने पानी के साथ सुबह खाली पेट सेवन करें.
- इसे नियमित रूप से लेने से कुछ ही दिनों में आपको इसके चमत्कारी फायदे दिखने लगेंगे.
Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं