Diabetes Home Remedy: डायबिटीज आज के दौर की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है. अनियमित खान-पान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और तनाव इस बीमारी के प्रमुख कारणों में शामिल हैं. डायबिटीज होने पर शरीर में इंसुलिन या उपयोग ठीक से नहीं हो पाता, जिससे ब्लड शुगर लेवल अनकंट्रोल हो जाता है. अगर आप भी डायबिटीज से परेशान हैं और अपने ब्लड शुगर को नेचुरल तरीके से कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही आसान उपाय है, रोज सुबह खाली पेट एक खास पत्ता चबाना (Curry Patta). यह पत्ता आपके शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल (Blood Sugar Control) में रख सकता है. यहां जानिए आपको किस चीज का पत्ता चबाना है.
कौन सा पत्ता डायबिटीज के लिए फायदेमंद है? | Which Leaf Is Beneficial For Diabetes?
डायबिटीज रोगियों के लिए नीम, तुलसी, बेल और करी पत्ते को बहुत फायदेमंद माना जाता है. इनमें से सबसे प्रभावी पत्ता है करी पत्ता.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
करी पत्ता, जिसे ‘मीठी नीम' भी कहा जाता है. इसक सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर होता है. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, पाचन में सुधार करने और शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: इन 5 लोगों के लिए अमृत के समान है शहद और दालचीनी का मिश्रण? इन बड़ी समस्याओं से दिलाता है राहत, जानें कौन लोग खाएं
करी पत्ता कैसे करता है ब्लड शुगर कंट्रोल?
इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है: करी पत्ते में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स शरीर में इंसुलिन के सही उपयोग को बढ़ाते हैं.
ग्लूकोज का एब्जॉर्प्शन कंट्रोल करता है: यह शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स के पाचन और अवशोषण को धीमा करके ब्लड शुगर स्पाइक्स को रोकने में मदद करता है.
फाइबर से भरपूर: करी पत्ते में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो भोजन के बाद ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देता.
कोलेस्ट्रॉल और मोटापा कम करता है: डायबिटीज के मरीजों के लिए वजन कंट्रोल करना बेहद जरूरी है और करी पत्ता मेटाबॉलिज्म को तेज कर फैट के जमाव को रोकता है.
कैसे करें सेवन?
- रोज सुबह खाली पेट 5-7 ताजे करी पत्ते चबाएं और पानी पिएं.
- करी पत्ते की चाय बनाकर पिएं. इसके लिए कुछ ताजे पत्तों को पानी में उबालें और शहद मिलाकर सेवन करें.
- सलाद या सब्जी में उपयोग करें. रोज के खाने में करी पत्तों को शामिल करें.
अन्य पत्ते जो ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार हैं...
- तुलसी के पत्ते: एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर.
- नीम के पत्ते: शरीर को डिटॉक्स करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने में सहायक.
- बेल के पत्ते: ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है.
डायबिटीज को प्राकृतिक तरीके से कंट्रोल रखने के लिए लाइफस्टाइल में सुधार के साथ-साथ करी पत्ते का सेवन एक आसान और प्रभावी उपाय हो सकता है.
Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं