High Uric Ko Kaise Kam Kare: आजकल बढ़ा हुआ यूरिक एसिड एक आम समस्या बन गई है, जिसका सीधा असर जोड़ों के दर्द, गठिया और किडनी की समस्याओं पर पड़ता है. यूरिक एसिड तब बढ़ता है जब शरीर इसे सही ढंग से बाहर नहीं निकाल पाता, जिससे शरीर में यूरिक एसिड क्रिस्टल बन जाते हैं और सूजन व दर्द की समस्या होने लगती है. ऐसे में हम यूरिक एसिड को कम करने के घरेलू उपाय तलाशते हैं, क्योंकि अपनी बीमारियों को ठीक करने के लिए दवाओं से पहले घरेलू इलाज करना ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आप भी नेचुरल तरीके से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के उपाय तलाश रहे हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि रोटी बनाने से पहले आटे में कौन सी चीजें मिलानी हैं, तो यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.
यूरिक एसिड कम करने के लिए आटे में मिलाएं ये चीजें | Home Remedies To Control Uric Acid Naturally
1. अजवाइन (Carom Seeds)
अजवाइन पाचन में सुधार करती है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है. यह यूरिक एसिड को कंट्रोल करने और जोड़ों के दर्द को कम करने में कारगर हो सकता है. रोटी के आटे में अजवाइन मिलाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी सुधरता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. अलसी (Flax Seeds)
अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. यह यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल कर सकता है और हड्डियों को मजबूत बना सकता है.
यह भी पढ़ें: इन 5 लोगों के लिए अमृत के समान है शहद और दालचीनी का मिश्रण? इन बड़ी समस्याओं से दिलाता है राहत, जानें कौन लोग खाएं
3. मेथी दाना (Fenugreek Seeds)
मेथी शरीर में जमा यूरिक एसिड को बाहर निकालने में सहायक होती है. यह फाइबर से भरपूर होती है, जिससे पेट साफ रहता है और पाचन तंत्र बेहतर काम करता है.
4. जौ का आटा (Barley Flour)
जौ का आटा शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है. यह यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को भी संतुलित रखता है.
5. गेंहू के आटे में सोया आटा (Soy Flour) मिलाएं
सोया प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है और यह शरीर के यूरिक एसिड लेवल को बैलेंस करने में मदद कर सकता है. इसे आटे में मिलाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर को जरूरी पोषण मिलता है.
यह भी पढ़ें: डायबिटीज रोगी रोज सुबह उठते ही खाली पेट चबाएं ये पत्ता, आपका ब्लड शुगर लेवल रहने लगेगा कंट्रोल?
यूरिक एसिड कम करने के लिए इन टिप्स को भी अपना सकते है:
- रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं.
- फास्ट फूड, मसालेदार भोजन और मांसाहारी चीजों का सेवन कम करें.
- ज्यादा मात्रा में फाइबर से भरपूर डाइट लें, जिससे पेट साफ रहेगा.
- रोजाना हल्की फुल्की एक्सरसाइज और योग करें.
अगर आप यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव लाकर इसका समाधान पा सकते हैं. आटे में अजवाइन, अलसी, मेथी दाना, जौ का आटा और सोया आटा मिलाकर रोटी बनाने से यूरिक एसिड कंट्रोल रहेगा, पेट साफ रहेगा और हड्डियां भी मजबूत होंगी.
Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं