Fake Nails Extension: किसी भी पार्टी में जाना हो या फोटोशूट करवाना हो औंडार लुक पाने के लिए लड़कियां नकली नाखून लगवा लेती हैं, जो देखने में तो बेहद खूबसूरत लगते हैं, लेकिन इन्हें लगाते समय इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स, गोंद और भारी सजावट नाखूनों की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर देती हैं. अगर आप लंबे समय तक नकली नाखून लगवाते हैं, तो इससे न सिर्फ नेल्स कमजोर हो सकते हैं, बल्कि कई तरह के इंफेक्शन का कारण भी बन सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी नकली नाखून लगवाने का सोच रही हैं, तो पहले इनके नुकसान जानना जरूरी है, ताकि आप समझदारी से फैसला ले सकें.

नकली नाखून लगवाने के नुकसान
नाखून कमजोर हो जाते हैं: नकली नाखूनों को चिपकाने के लिए केमिकल्स से भारी गोंद का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपके नाखूनों की मजबूती को कम कर सकती है और उन्हें कमजोर बना सकती हैं. ऐसे में अगर आप लंबे समय तक नकली नाखून लगवाते हैं, तो नाखून मुलायम हो सकते हैं, मुड़ने लग सकते हैं और आसानी से टूट सकते हैं.
नाखून की सतह पतली हो जाती है: अगर आप बार-बार नकली नाखून लगवा रहे हैं, तो सावधान हो जाएं क्योंकि ऐसा करने से नाखून की ऊपरी लेयर धीरे-धीरे घिस सकती है, जिससे नाखून पतले, कमजोर और दर्द देने वाले बन सकते हैं. ऐसे मामलों में कई लोगों को तो छूने भर से भी दर्द महसूस होने लगता है.
इंफेक्शन का खतरा: नकली नाखून असली नाखूनों की सतह को पूरी तरह हवा नहीं लेने देते और जहां हवा और नमी फंस जाती है, वहां बैक्टीरिया और फंगस पनपने खतरा बढ़ सकता है, जिसके कारण नाखूनों से बदबू आना, पीलापन, काला पड़ना और जलन होना आम बन सकता है. अगर आप इंफेक्शन से दूर रहना चाहते हैं, तो आज से बदल लें अपनी ये आदत.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं