Monsoon Skin Care Tips: बारिश के बूंदे सभी को सुहानी लगती हैं, लेकिन गर्मी से राहत पहुंचाने वाली ये बूंदे हमारे स्किन से जुड़ी कई परेशानियों का भी कारण बनती है. मानसून के दौरान स्किन एलर्जी (Skin Allergies) कई समस्या होना काफी आम है. इस मौसम में स्किन से जुड़ी एलर्जी, फोड़े-फुंसियां आपको परेशान कर सकती हैं. सही से देखभाल न हो तो स्किन बेजान नजर आने लगती है.
बारिश के दिनों में उमस की वजह से स्किन के साथ ही साथ बालों का भी बुरा हाल हो जाता है. स्किन एलर्जी की समस्या (Skin Allergy Problem) के साथ मुहांसे और स्किन डलनेस (Skin Dullness) भी काफी नुकसान पहुचा सकती है. इस सभी से लड़ने के लिए यहां कुछ टिप्स बताए गए हैं जिन्हें आप इस मानसून में आजमा सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मानसून में स्किन केयर के लिए टिप्स | Skin Care Tips In Monsoon
- नेचुरल फेस ऑयल का ही इस्तेमाल करें, जो स्किन सेल्स को पोषण देते हैं.
- अपनी स्किन टाइप के अनुसार, 15 से 50 तक के SPF वाले सनस्क्रीन लगाएं. सनस्क्रीन हमेशा बाहर जाने से 15-20 मिनट पहले अप्लाई करें.
- आप ऐसे क्लिंजर और फेस वॉश का इस्तेमाल करें जो साबुन मुक्त हो. अल्कोहल मुक्त टोनर लगाएं. ऐसे प्रोडक्ट यूज करें जो केमिकल मुक्त हो.
- वीक में कम से कम दो बार चेहरे को एक्सफोलिएट करना चाहिए, इसके बाद जेल बेस्ड मास्क लगाएं. रात के समय स्क्रब और मास्क का उपयोग करें, ताकि स्किन को रेस्ट मिले और ये ग्लोइंग बने.
- बारिश के दिनों में जोजोबा तेल युक्त मॉइस्चराइजर इस्तेमाल कर सकते हैं.
- मानसून के समय में रात में क्लींजिंग और टोनिंग के बाद हमेशा विट सी फॉर्मूला वाला सीरम लगाएं. इसके बाद हल्की नाइट क्रीम लगा सकते हैं.
- मानसून में उमस भरी गर्मी होती है और पसीना खूब निकलता है. ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखें, ताकि स्किन पर भी नमी बरकरार रहे. सलाद, फल, सब्जियों का सेवन करें. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फ्रूट्स लें.
- बारिश के दिनों में हमेशा कंफर्टेबल कपड़ों को चुनें. कॉटन या लिनन फैब्रिक के कपड़े इस मौसम के लिए बेस्ट हैं.
Diabetes के रोगियों में High Blood Sugar के कारण बढ़ गया है Foot Pain तो आज ही अपनाएं ये घरेलू उपचार
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं