Cinnamon and Honey Health Bnefits: शहद और दालचीनी के फायदों की लिस्ट काफी लंबी है. कहते हैं अगर आप इन्हें साथ में मिलाकर खाते हैं, तो सेहत को कमाल के लाभ मिलते हैं. शहद और दालचीनी दोनों ही प्राचीन समय से ही स्वास्थ्य के लाभ के लिए जाने जाते हैं. जब इन दोनों का मिश्रण किया जाता है, तो यह एक अद्भुत औषधि के रूप में काम करता है. दोनों के अपने अलग फायदे हैं. शहद के फायदे और दालचीनी के फायदे किसी से छुपे नहीं है. कुछ लोगों के लिए यह खासतौर से फायदेमंद माना जाता है. यहां जानिए कि शहद और दालचीनी का मिश्रण किन पांच प्रकार के लोगों के लिए अमृत के समान है और कैसे यह बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिला सकता है.
दालचीनी और शहद के फायदे | Dalchini Aur Shahad Ke Fayde
1. हार्ट डिजीज
शहद और दालचीनी का मिश्रण हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद करता है. दालचीनी में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कंट्रोल करते हैं और शहद में गुणकारी एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो हार्ट के लिए लाभकारी होते हैं. नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे हार्ट रिलेटेड डिजीज का खतरा कम होता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: महिलाओं की इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण है दालीचीनी, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका
2. डायबिटीज के रोगी
शहद और दालचीनी का मिश्रण डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है और शहद एक प्राकृतिक मीठा विकल्प है जो ब्लड शुगर को प्रभावित किए बिना एनर्जी प्रदान करता है. यह दोनों मिलकर ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं.
3. वजन घटाने के लिए
जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए शहद और दालचीनी का मिश्रण एक प्रभावी उपाय हो सकता है. दालचीनी मेटाबोलिज्म को बढ़ाती है, जिससे कैलोरी जलाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है. शहद पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे खाने की इच्छा कंट्रोल रहती है. अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो यह वजन घटाने में सहायक हो सकता है.
4. इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए
शहद और दालचीनी का मिश्रण एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट स्रोत है, जो शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है. दालचीनी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण शरीर को संक्रमण से बचाते हैं, जबकि शहद में प्राकृतिक रूप से एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. इस मिश्रण को नियमित रूप से लेने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है.
यह भी पढ़ें: रोज घी में भूनकर खा लीजिए किशमिश, इन स्वास्थ्य समस्याओं से मिलेगी जल्द राहत, ये 5 लोग जरूर खाएं
5. सर्दी-खांसी और जुकाम के लिए
शहद और दालचीनी का मिश्रण सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. दालचीनी में औषधीय गुण होते हैं जो श्वसन तंत्र को साफ करते हैं और शहद में सूजन और इन्फ्लेमेशन को कम करने के गुण होते हैं. यह मिश्रण गले की खराश को कम करता है और जुकाम के लक्षणों को भी दूर करता है.
कैसे बनाएं शहद और दालचीनी का मिश्रण?
- एक गिलास गर्म पानी लें.
- उसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालें.
- अच्छी तरह से मिला लें और दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें.
Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं