विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

IBS के मरीजों को राहत दे सकती है मेडिटेरेनियन डाइट, स्टडी में हुआ खुलासा

Mediterranean Diet Benefits: मेडिटेरेनियन डाइट पहले से ही डॉक्टरों के बीच बहुत पसंद की जाती है क्योंकि यह दिल, दिमाग और पूरी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. इससे पहले मेडिटेरेनियन डाइट को लेकर रिसर्च की गई थी, कि यह डाइट आईबीएस पर कैसे असर डालती है, इस रिसर्च में निकले नतीजे एक जैसे नहीं थे.

IBS के मरीजों को राहत दे सकती है मेडिटेरेनियन डाइट, स्टडी में हुआ खुलासा
Mediterranean Diet: मेडिटेरेनियन डाइट आंतों की समस्या वाले लोगों के लिए फायदेमंद.

Mediterranean Diet And IBS: अमेरिकी शोधकर्ताओं की एक टीम ने अपने अध्ययन में पाया कि मेडिटेरेनियन डाइट का खान-पान इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) यानी पेट और आंतों की समस्या वाले लोगों के लक्षणों को कम कर सकता है. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम लगभग 4 से 11 प्रतिशत लोगों को होता है. जो लोग इस बीमारी से परेशान हैं, उनमें से ज्यादातर लोग दवाइयों के बजाय सही खान-पान को प्राथमिकता देते हैं. कम फोडमैप डाइट को अपनाने से आधे से ज्यादा मरीजों के लक्षणों में सुधार होता है, लेकिन इस डाइट का पालन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

यह भी पढ़ें: चमकदार त्वचा, BP कंट्रोल और अच्छी नींद के लिए इफेक्टिव है अनुलोम विलोम, जानिए घर पर कैसे करें

'फोडमैप सिंपल डाइट'

अमेरिकी मिशिगन मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने ऐसे डाइट विकल्प ढूंढने की कोशिश की जो आसान हों और लोग उन्हें आसानी से अपना सकें. उन्होंने नया डाइट 'फोडमैप सिंपल' तैयार किया. इस डाइट में उन्होंने सिर्फ उन्हीं खाने की चीजों पर प्रतिबंध लगाया है, जो आईबीएस के लक्षणों को सबसे ज्यादा बढ़ाती हैं, बाकी चीजों के खाने पर छूट दी गई है.

कैसे की गई स्टडी?

न्यूरो गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड मोटिलिटी जर्नल में प्रकाशित नई स्टडी के अनुसार, इसमें लोगों को दो समूहों में बांटा गया. एक समूह ने मेडिटेरेनियन डाइट का पालन किया और दूसरे समूह ने कम फोडमैप डाइट को अपनाया. दोनों डाइट पर बारीकी से नजर रखी गई.

मेडिटेरेनियन डाइट और फोडमैप डाइट

मेडिटेरेनियन डाइट वाले समूह में 73 प्रतिशत मरीजों के लक्षणों में सुधार हुआ. जबकि कम फोडमैप डाइट वाले समूह में यह सुधार 81.8 प्रतिशत मरीजों में देखा गया.

मिशिगन मेडिसिन गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और पेपर के मुख्य लेखक प्रशांत सिंह ने कहा, "कम फोडमैप डाइट मरीजों के लिए अपनाना मुश्किल हो सकती है. इसमें कई चीजों के खाने पर मना होता है."

यह भी पढ़ें: अर्द्धउष्ट्रासन करने से लचीलापन बनती है रीढ़, मासिकन शांति, कब्ज, तनाव से दिलाएगा राहत

फोडमैप डाइट महंगी और समय लेने वाली

शोधकर्ता ने कहा, "कम फोडमैप डाइट न सिर्फ महंगी और समय लेने वाली होती है, बल्कि इससे पोषक तत्वों की कमी हो सकती है और खाने के तरीके में दिक्कतें भी आती हैं. इसलिए मेडिटेरेनियन डाइट एक अच्छा विकल्प है."

मेडिटेरेनियन डाइट पहले से ही डॉक्टरों के बीच बहुत पसंद की जाती है क्योंकि यह दिल, दिमाग और पूरी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. इससे पहले मेडिटेरेनियन डाइट को लेकर रिसर्च की गई थी, कि यह डाइट आईबीएस पर कैसे असर डालती है, इस रिसर्च में निकले नतीजे एक जैसे नहीं थे.

मिशिगन विश्वविद्यालय में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के प्रमुख विलियम चे ने कहा, "यह अध्ययन उन सबूतों में से एक है कि मेडिटेरेनियन डाइट आईबीएस वाले मरीजों के लिए मददगार हो सकती है."

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mediterranean Diet For IBS Relief, Best Diet For Irritable Bowel Syndrome, How Mediterranean Diet Helps Digestion, Gut Health Benefits Of Mediterranean Diet, IBS-Friendly Foods And Nutrition, Low FODMAP Vs. Mediterranean Diet, Natural Remedies For IBS Symptoms, Healthy Eating For Digestive Wellness, Mediterranean Diet For Gut Healing, Nutrition Tips For IBS Management
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com