किडनी यानी गुर्दे बीन के आकार के अंग होते हैं जो आपके ब्लड को फ़िल्टर करते हैं. आपकी किडनी आपके मूत्र प्रणाली का हिस्सा हैं और शरीर के बेहद अहम अंगों में से एक हैं. किडनी फेलियर मौत का कारण बन सकती हैं, ऐसे में इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है. सब्जियों, फलों, साबुत अनाज, लो फैट वाली डेयरी, कम सोडियम और कम कोलेस्ट्रॉल वाले आहार का सेवन कर आप अपनी किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं. इसके साथ ही किडनी को हेल्दी रखने के लिए कुछ अन्य बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, आइए जानें कि वह क्या हैं.
किडनी को हेल्दी रखने के लिए क्या करें और न नहीं-
1. ओटीसी गोलियां न लें
ओवर-द-काउंटर ली गई दर्द की दवा का लंबे समय तक इस्तेमाल सीधे आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. ये किडनी की विफलता का कारण बन सकता है. जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह से इसे लें. आप दर्द के लिए घरेलू उपचार भी कर सकते हैं.
2. नियमित एक्सरसाइज करें
नियमित रूप से एक्सरसाइज करना भी आपकी किडनी के लिए बेहद जरूरी है. ऐसा करने से आप क्रोनिक किडनी रोग से प्रभावित होने के जोखिम को कम कर सकते हैं. एक्सरसाइज करके आप अपने शरीर के मेटाबॉलिज्म, ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Pregnancy Care: गर्भवती महिलाओं को सर्दियों में किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जानिए जरूरी टिप्स

3. शुगर लेवल पर रखें कंट्रोल
अपनी किडनी की हेल्थ के लिए आप अपने शुगर लेवल को हमेशा कंट्रोल में रखें. जब रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या उत्पन्न हो जाती है, तो किडनी को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है. जब लंबे समय तक ऐसा होता है तो ये किडनी के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है. मीठे खाद्य पदार्थों को सीमित करें जो आपके शुगर और सोडियम के स्तर को बढ़ा सकते हैं.
Diabetes Diet: डायबिटीज रोगियों को मिलेगा अविश्वसनीय लाभ अगर सर्दियों में खाना शुरू करें ये 7 चीजें
4. खूब पानी पिएं
आप हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और अपने शरीर को हाईड्रेटेड रखें, यह किडनी से सोडियम और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी की पथरी की समस्या को रोकता है. पानी रक्त वाहिकाओं को खोलने में मदद करता है और किडनी को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने में मदद करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं