- कब्ज के लिए घी किसी रामबाण उपाय से कम नहीं है.
- पाचन की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए घी बेस्ट उपाय है.
- यहां जानें कैसे करें घी का सेवन.
Constipation Home Remedies: खराब खानपान और लाइफस्टाइल से अक्सर पेट की समस्याएं होने लगती हैं. कब्ज की दिक्कत उन्हीं में से एक है. बहुत से लोग कब्ज की वजह से सुबह फ्रेश होने में दिक्कत महसूस करते हैं. इससे पेट दर्द और पेट फूला हुआ महसूस होता है. पूरे दिन किसी चीज में मन लगाना मुश्किल होता है. डायजेशन प्रोब्लम्स में कब्ज सबसे असहज करने वाली होती है. कब्ज से छुटकारा पाने के लिए घी (Ghee For Constipation) को एक भरोसेमंद नुस्खा माना जाता है. घी कई उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. खासकर पाचन समस्याओं के लिए घी को किसी रामबाण से कम नहीं समझा जाता. घी सिर्फ खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री नहीं है, बल्कि भारत की विरासत का एक हिस्सा है. आयुर्वेद में भी घी को कब्ज के लिए रामबाण नुस्खा (Kabz Ka Ramban Nuskha) माना गया है. घी में कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को हेल्दी रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाने में मदद करते हैं. यह पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है. यहां जानिए कि कब्ज से राहत पाने के लिए घी का इस्तेमाल कैसे करें.
कब्ज के लिए घी के सेवन के 3 तरीके | Ways To Consume Ghee For Constipation
फाइबर न खाने और दिन भर हाइड्रेटेड न रहने से कब्ज की समस्या हो जाती है. कब्ज दर्दनाक और असहज करने वाली हो सकती है. हालांकि हमारे पास कब्ज से छुटकारा पाने का एक कारगर घरेलू नुस्खा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
1. पानी के साथ गाय का घी
पानी गर्म करें और उसमें एक बड़ा चम्मच घी घोलें. गर्म पानी घी में फैट को एक हद तक तोड़ने में मदद करता है और आंतों में घी के प्रभाव को बढ़ाने में सहायता करता है. रोजाना कम से कम 2 लीटर इस पानी का सेवन करें. आप पाएंगे कि आपको रोज अच्छे से फ्रेश हो पा रहे हैं.
2. दूध के साथ गाय का घी
कहते हैं सोने से पहले गर्म दूध पीने से नींद अच्छी आती है और स्लीप क्वालिटी में सुधार होता है. एक गिलास या कप गर्म दूध में एक से दो बड़े चम्मच घी धीरे-धीरे कब्ज से राहत दिला सकता है.

3. डाइट में गाय का घी शामिल करें
अपनी डाइट में घी को शामिल करने से भी कब्ज से राहत मिल सकती है. आप घी को सब्जी, रोटी या हलवा में मिलाकर सेवन कर सकते हैं. ये पेट को साफ करने में आपकी मदद करेगा.
बेहतर परिणाम के लिए कब्ज के लिए घी का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो बेहतर होगा. कब्ज की स्थिति में सुधार के लिए योग और व्यायाम के अन्य रूपों को भी आजमा सकते हैं. कोलन लुब्रिकेंट के रूप में काम करने के अलावा, घी एसिडिटी से भी राहत देता है.
अगर इस तरह खाना शुरू करेंगे पपीता तो कब्ज से मिलेगी निजात, सुबह फ्रेश होने में नहीं लगेगा समय
Constipation! कब्ज से तुरंत राहत! कभी नहीं होगी कब्ज अगर खाएंगे ये | कब्ज का रामबाण इलाज
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं