Curry Patta For Hair: आजकल हर किसी को बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसा बढ़ते प्रदूषण, खरब लाइफस्टाइल की आदतों के कारण हो सकता है. बालों के झड़ने, सफेद होने और अन्य समस्याओं से निपटने के लिए कई उपचार उपलब्ध हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक जड़ी-बूटी के इस्तेमाल से आप बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. इतना ही नहीं, इस खास जड़ी-बूटी के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं. आप अपने खाने में करी पत्ते का इस्तेमाल करते होंगे. खैर अब समय आ गया है कि आप इन्हें अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल करना शुरू करें. करी पत्ता या कड़ी पत्ता औषधीय गुणों वाली एक जड़ी बूटी है. बालों के लिए करी पत्ते के फायदे जगजाहिर हैं. दुनिया भर के लोग बालों के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल करते हैं. करी पत्ता एंटीऑक्सिडेंट, बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन और एल्कलॉइड का एक बेहतरीन स्रोत है. बालों का झड़ना रोकने से लेकर बालों की ग्रोथ बढ़ाने तक करी पत्ता कई फायदों के लिए जाना जाता है. यहां जानिए इसको इस्तेमाल करने का तरीका.
बालों के लिए करी पत्ते के फायदे | Benefits of curry leaves for hair
करी पत्ते बालों का झड़ना कम करने में मदद करते हैं, सफ़ेद बालों को रोकते हैं और बालों की ग्रोथ में सुधार करते हैं. करी पत्ता स्कैल्प को नमी देकर और डेड हेयर के रोम को हटाकर तेजी से बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है. बालों को जरूरी पोषक तत्व, मिनरल और विटामिन प्रदान करके बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. जब करी पत्ते का उपयोग आंवला और मेथी के साथ किया जाता है, तो यह बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है. यह माइग्रेन के सिरदर्द से राहत दिलाने में मदद करता है, ब्लड शुगर लेवल को कम करता है, वजन घटाने को बढ़ावा देता है और हार्मोन को भी बैलेंस करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे करें उपयोग? ( How to Use Currey Leaves )
पहला तरीका
सुबह पानी पीने के बाद कुछ करी पत्ते चबाएं और कम से कम आधे घंटे के लिए कोई भी भोजन न करें. आप या तो कुछ पत्तियों को चबा सकते हैं और फिर थोड़ा पानी पी सकते हैं या बस पत्तियों को एक कप पानी में 5-7 मिनट के लिए उबालें, छान लें और गुनगुना गर्म होने पर पी लें.
दूसरा तरीका
- अपने मिक्सर ग्राइंडर में आधा कप ताजी करी पत्तियां, एक आंवला का गूदा और आधा कप मेथी की पत्तियां डालें.
- जरूरत के अनुसार पानी डालें.
- पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं.
- 30 मिनट के बाद पेस्ट को पानी से धो लें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं