How to unstick your fingers from Fevikwik : फेवीक्विक जैसे सुपर ग्लू का इस्तेमाल आज लगभग हर घर में होता है. टूटे‑फूटे सामान को तुरंत जोड़ने में यह बेहद काम आता है, लेकिन इस्तेमाल के दौरान जरा‑सी गलती परेशानी बन सकती है. अक्सर देखा जाता है कि फेवीक्विक लगाते समय उंगलियां आपस में चिपक जाती हैं. ऐसे में लोग घबराकर जोर लगाकर उंगलियां अलग करने की कोशिश करते हैं, जिससे त्वचा छिलने या जलन होने का खतरा रहता है. ऐसे समय में जल्दबाजी नहीं, बल्कि सही और सुरक्षित तरीका अपनाना जरूरी होता है. तो चलिए जानते हैं फेविक्विक से उंगलियां कैसे छुड़ाएं-
फेविक्विक से उंगलियां कैसे छुड़ाएं | How to Unstick Your Fingers from Fevikwik
सोशल मीडिया पर फेवीक्विक से चिपकी उंगलियों को छुड़ाने का एक आसान तरीका काफी वायरल हो रहा है. इसमें नमक का इस्तेमाल किया जाता है.
नमक की मदद से कैसे छुड़ाएं चिपकी उंगलियां?
बताया जाता है कि कुछ मामलों में चिपकी हुई उंगलियों के बीच थोड़ा सा नमक डालकर हल्के हाथ से रगड़ने पर सुपर ग्लू की पकड़ कमजोर पड़ने लगती है और कुछ देर में उंगलियां अलग हो सकती हैं. हालांकि, ज्यादा जोर लगाने से बचना चाहिए.
यह सबसे सुरक्षित तरीकों में से एक माना जाता है. इसके लिए उंगलियों को गुनगुने पानी और साबुन के घोल में कुछ मिनट तक भिगोकर रखें. इससे गोंद धीरे‑धीरे नरम पड़ता है और उंगलियां बिना नुकसान के अलग हो सकती हैं. यह तरीका मदद कर सकता है.
Also Read: बिना केमिकल घर से कीड़े‑मकोड़े भगाने के आसान और असरदार तरीके

गुनगुने पानी और साबुन से फेवीक्विक हटाने का तरीका
हर स्थिति में असरदार नहीं, लेकिन इस तरीके के मुताबिक सबसे पहले उंगलियों को गुनगुने पानी और साबुन में कुछ मिनट तक भिगोना चाहिए. इससे गोंद धीरे-धीरे ढीला पड़ता है और उंगलियां बिना जोर लगाए अलग हो सकती हैं.
नेल पॉलिश रिमूवर या तेल का इस्तेमाल
अगर पानी और साबुन से असर न दिखे, तो सीमित मात्रा में नेल पॉलिश रिमूवर (एसीटोन) का इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह सुपर ग्लू को तोड़ने में मदद करता है.
इसके अलावा तेल, पेट्रोलियम जेली या क्रीम भी कुछ मामलों में गोंद की पकड़ को ढीला करने में सहायक हो सकते हैं. इस्तेमाल के दौरान त्वचा पर जलन हो तो तुरंत रुकना चाहिए.
Also Read: फोन कवर में पैसे रखते हैं? ये आदत आपको महंगी पड़ सकती है
सावधानी क्यों है जरूरी?
- ध्यान रखने वाली बात यह है कि अगर गोंद आंख, होंठ या किसी संवेदनशील हिस्से में चला जाए, या त्वचा पर तेज जलन और दर्द होने लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. खुद से प्रयोग करना ऐसे मामलों में जोखिम भरा हो सकता है.
- कुल मिलाकर, Fevikwik से उंगलियां चिपकना आम बात है, लेकिन इसे संभालने का सही तरीका जानना जरूरी है. हर तरीका शायद हर स्थिति में कारगर न हो, ऐसे में मामला अगर ज्यादा गंभीर है तो तुरंत मेडिकल हेल्प ली जानी चाहिए.
- अगर फेवीक्विक आंखों, होंठों या किसी संवेदनशील हिस्से में चला जाए, या तेज जलन और दर्द महसूस होने लगे, तो खुद से प्रयोग करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. ऐसी स्थिति में गलत तरीका अपनाना नुकसानदायक हो सकता है.
- Fevikwik से उंगलियों का चिपकना आम बात है, लेकिन इसे संभालने का सही तरीका जानना जरूरी है. हर घरेलू उपाय हर स्थिति में असरदार हो, यह जरूरी नहीं.
- अगर समस्या गंभीर हो या दर्द और जलन ज्यादा हो रही हो, तो देर न करें और मेडिकल मदद लें.
FAQ
Q1. Fevikwik से उंगलियां चिपक जाएं तो सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
गुनगुने पानी और साबुन में उंगलियां भिगोना सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है.
Q2. क्या नमक से सुपर ग्लू हटाया जा सकता है?
कुछ मामलों में नमक गोंद की पकड़ कमजोर करने में मदद कर सकता है.
Q3. क्या नेल पॉलिश रिमूवर त्वचा के लिए सुरक्षित है?
सीमित मात्रा में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन जलन हो तो तुरंत बंद करें.
Q4. कब डॉक्टर के पास जाना जरूरी है?
अगर गोंद आंख, होंठ या संवेदनशील हिस्से में चला जाए या तेज दर्द हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं