Pet Saaf Kaise Kare: सुबह पेट ठीक से साफ नहीं होता है. पेट साफ करने के लिए क्या करें अक्सर ऐसे सवाल हर 4 में से 2 लोगों के होते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और आपका पेट सुबह साफ नहीं होता है. तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं. अगर आपको रोज पेट संबंधी समस्या से गुजरना पड़ता है तो रोज रात में सोने से पहले आप इन चीजों को दूध में मिलाकर पी सकते हैं. इससे अगली सुबह आप टॉयलेट जाने के लिए भागेंगे. तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो चीजें.
पेट साफ करने के लिए दूध में मिलाकर पीएं ये चीजें- (What To Mix With Milk For Cleaning Stomach)
1. दूध और गुड़-
अगर आपका पेट साफ नहीं होता है तो आप रात को होने से पहले दूध के साथ गुड़ का सेवन कर सकते हैं. दूध और गुड़ पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इससे पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- जोड़ों के दर्द की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, शरीर दर्द भी होगा...

2. दूध और हल्दी-
दूध और हल्दी ये एक हेल्दी ड्रिंक है. अगर आप पेट साफ न होने की परेशानी से जूझ रहे हैं तो रात को सोने से पहले दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पी सकते हैं. इससे शरीर के दर्द और पेट संबंधी समस्या दोनों को दूर किया जा सकता है. लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें कि गर्मियों के मौसम में हल्दी का ज्यादा सेवन न करें. क्योंकि हल्दी की तासीर गर्म होती है.
3. दूध और छुहारे-
रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ खजूर या छुहारे खाने से पेट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. खजूर में मौजूद गुण सुबह पेट को साफ रखने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं खजूर और दूध का साथ में सेवन करने से शरीर को कई लाभ भी मिल सकते हैं.
Prevent Cervical Cancer | HPV vaccine | Age, Doses Schedule | एचपीवी वैक्सीन कब और क्यों लें?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं