Foods For Joint Pain Hindi: अक्सर बुजुर्गों को मौसम में बदलाव होते ही जोड़ों में दर्द (Joint Pain) अकड़न और जकड़न जैसी समस्या परेशान करती है. ये सिर्फ बुजुर्गों को ही नहीं बल्कि, आज के समय में युवा वर्ग में भी देखी जा सकती हैं. हड्डियां कमजोर होने से जोड़ों में दर्द, शरीर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. हड्डियों को मजबूत (Stronger Bones) रखने के लिए आपको अपनी डाइट में कैल्शियम (Calcium) और विटामिन डी से युक्त चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए. सर्दियों में जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए बहुत से लोग दवाओं और मालिश का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दवाओं के बगैर भी आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं. खान-पान और घरेलू उपायों (Home-Remedies) को अपना कर इस समस्या से राहत पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं शरीर दर्द और जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए डाइट में क्या शामिल करें.
जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं ये फूड्स- (Best Foods For Joint Pain)
1. हल्दी-दूध-
हल्दी दूध का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है. हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और दूध में पाए जाने वाले कैल्शियम के गुण जोड़ों के दर्द में राहत पहंचाने का काम कर सकते हैं. लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें कि गर्मियों के मौसम में हल्दी का ज्यादा सेवन न करें. क्योंकि हल्दी की तासीर गर्म होती है. जिसका ज्यादा सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.
-
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

2. हेल्दी ड्रिंक-
संतरे, गाजर और अदरक से बनी ड्रिंक का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है. इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी के साथ कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को हेल्दी रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
3. ब्रोकली-बादाम-
ब्रोकली और बादाम में कैल्शियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं.
Prevent Cervical Cancer | HPV vaccine | Age, Doses Schedule | एचपीवी वैक्सीन कब और क्यों लें?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं