Hair Growth Serum: हमारे बाल हमारी खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम करते हैं. हर कोई चाहता है कि उसके बाल काले और लंबे हो लेकिन आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल और खान-पान ऐसा हो गया है जिसका असर उनकी बालों की सेहत पर भी पड़ता है. इसके साथ ही बढ़ता पॉल्यूशन और कई बारे केमिकल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी बालों को खराब कर सकता है. ऐसे में अपने बालों को काला, घना और लंबा बनाने के लिए आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसी होम रेमिडि बताएंगे जो आपके बालों को लंबा करने के साथ ही उन्हें काला और घना भी बनाएगी. हम बात कर रहे हैं हेयर ग्रोथ सीरम की जो आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करेगा.
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए हेयर ग्रोथ सीरम
सीरम बनाने के लिए चाहिए
गुड़हल के फूल- 3 से 4
गुड़हल की पत्तियां - 4 से 5
मेथी दाना - 1 चम्मच
ये भी पढ़ें- कितने का मिलता है Collagen Injection? जानें बिना सप्लीमेंट्स और इंजेक्शन के बॉडी में कोलेजन बूस्ट कैसे करें
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब इन तीनों चीजों को पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दीजिए. सुबह पानी से सभी चीजों को निकालकर अलग कर दें. अब इस पानी को अपने बालों की जड़ों पर रात में सोने से पहले लगा लीजिए और दूसरे दिन बालों को धो लीजिए. ये नेचुरल हेयर ग्रोथ सीरम बालों की लंबाई बढ़ाने के साथ ही उनके रंग को बेहतर करने और मजबूत बनाने में भी मदद करेगा.
बालों के लिए गुड़हल के फूल और पत्तों के फायदे
गुड़हल के फूल में अमीनो एसिड और फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के साथ ही केराटिन प्रोड्कशन में भी मदद करता है. इसके साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं.
बालों के लिए मेथी दाना के फायदे
मेथी के दानों में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है जो बालों की जड़ों को पोषण देने के साथ ही नए बालों की ग्रोथ में मदद करता है. इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को साफ रखने में भी मदद करते हैं.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं