- खजूर (Dates) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है.
- चीनी की जगह खजूर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं.
- खजूर में उच्च मात्रा में फाइबर (Khajoor khane ke fayde) होता है
Benefits of dates: शुगर सब्सिट्यूट के तौर पर खजूर (Dates) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. वहीं ऐसे लोग जो अपने वजन पर कंट्रोल (Weight Managment) रखना चाहते हैं, चीनी की जगह खजूर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. खजूर में उच्च मात्रा में फाइबर (Khajoor khane ke fayde) होता है, जो आपके हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने (Khoon Badhane ke liye Khajoor khaye) में मदद करने के लिए आयरन का एक बेहतरीन सोर्स है. ये इंस्टेंट एनर्जी भी देता है. ऐसा कहा जाता है कि खजूर खाने से उच्च कोलेस्ट्रॉल लेवल और हाई बीपी पर कंट्रोल (High BP Control Kare) रखा जा सकता है.
Health Benefits of Dates in Hindi: खजूर में मैग्नीशियम की मात्रा भी अधिक होती है और इसमें सूजन-रोधी गुण भी होते हैं, जो इसे गठिया (Arthritis) से पीड़ित लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं. इनमें विटामिन, खनिज, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कॉपर आदि भरपूर मात्रा में होते हैं. इसे भी पढ़ें : बुद्धिमान बच्चों में होती हैं यह 7 आदतें, तय होता है जीवन में सफल होना, दूसरों से यूं होते हैं अलग
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
खजूर खाने के 6 फायदे (6 Proven Health Benefits of Dates)
- कब्ज में राहत : अगर आप मल त्यागने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, तो खजूर आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन है क्योंकि इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर मौजूद होते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं.
- दिल के स्वास्थ्य में सुधार : खजूर को दिल के लिए स्वस्थ माना जाता है और यह सर्दियों में दिल के दौरे के खतरे को रोकता है. ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है. खजूर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है.
- हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार : खजूर कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, कॉपर और मैग्नीशियम का भंडार है, जो आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं. हर दिन सुबह दो-तीन भीगे हुए खजूर खाने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है.
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल : खजूर आपके ब्लड प्रेशर की समस्याओं को भी नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है. साथ ही ये पुरुष और महिला दोनों की यौन शक्ति को भी बढ़ाता है.
- मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद : एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण, खजूर मानसिक स्वास्थ्य और अल्जाइमर जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों को रोकने में मदद करता है क्योंकि यह मस्तिष्क में सूजन को नियंत्रित करता है. इसके साथ ही ये आपकी सहनशक्ति वापस पाने में आपकी मदद करता है.
- एनीमिया में फायदेमंद : आयरन से भरपूर होने के कारण खजूर आपके हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा सकता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं