विज्ञापन

अर्जुन कपूर की जिंदगी में आया प्यार, मलाइका अरोड़ा के बाद इनसे जुड़े तार?

गुरुपर्व के मौके यानी कि 24 नवंबर को साहिबा बाली ने अपने इंस्टा प्रोफाइल पर एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर के साथ उनका कैप्शन भी ऐसा था कि एक बार फिर उनके अफेयर की चर्चा शुरू हो गई.

अर्जुन कपूर की जिंदगी में आया प्यार, मलाइका अरोड़ा के बाद इनसे जुड़े तार?
अर्जुन कपूर की जिंदगी में आया प्यार, साहिबा को कर रहे डेट
Social Media
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर साहिबा बाली एक बार फिर अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में हैं. गुरुपर्व के मौके पर साहिबा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को देखकर फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर फिर से अटकलें शुरू हो गई हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन इस नई तस्वीर ने उनके रूमर्ड रोमांस को फिर से चर्चा में ला दिया है.

साहिबा ने गुरुपर्व के मौके पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह फोटो शेयर की. फोटो में साहिबा और अर्जुन सिर ढके हुए एक साथ पोज देते दिख रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट के साथ एक मजेदार कैप्शन लिखा, "मैंने उसका आधा प्रसाद भी खा लिया..हैप्पी गुरुपर्व." यह फोटो तुरंत सोशल मीडिया यूजर्स की नजर में आ गई और कई फैंस यह कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब साहिबा और अर्जुन के डेटिंग की चर्चाएं उड़ी हैं. उनके रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई थी, जब जुलाई 2026 में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए वनडे मैच के दौरान दोनों को एक साथ देखा गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

ये अटकलें पहली बार जून में ही शुरू हो गई थीं, जब साहिबा ने अर्जुन के लिए बर्थडे की एक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने अर्जुन की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें "सबका बेस्टी" कहा था. जन्मदिन की इस कैजुअल विश ने फैंस का ध्यान खींचा और कई लोग उनके रिश्ते को लेकर सोचने लगे. बात तब और आगे बढ़ गई जब लंदन में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच के दौरान दोनों को स्टैंड्स में एक साथ बैठे देखा गया. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने नीले रंग के मिलते-जुलते कपड़े पहने हुए थे, जिस पर फैंस की नजर पड़ गई.

यह भी पढ़ें: शादीशुदा होने के बावजूद इस एक्ट्रेस पर फिदा थे मिथुन चक्रवर्ती, मेकअप रूम में घंटों करते थे इंतजार

हालांकि, न तो अर्जुन और न ही साहिबा ने इन डेटिंग की अफवाहों को कनफर्म किया है. बाद में साहिबा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए कुछ तंज भरे पोस्ट किए जो उनकी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर एक कटाक्ष थे. वहीं अर्जुन ने इन रिपोर्ट्स पर कोई कमेंट नहीं किया था. वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार 2025 की फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में देखा गया था, जिसमें भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी थीं. वहीं, साहिबा 'अमर सिंह चमकीला' (2024) और 'लैला मजनू' (2018) जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Kapoor, Sahiba Bali, Malaika Arora, Hindi News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com