विज्ञापन

गर्मी में काढ़ा पीना चाहिए या नहीं? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें गर्मियों में किस चीज़ का काढ़ा पीना चाहिए

Garmi Mein Kadha Peena Chahiye Ya Nahi: काढ़ा को लेकर आमतौर पर यह माना जाता है कि इसे सिर्फ सर्दियों या बीमार होने पर ही पिया जाता है. लेकिन गर्मी शुरू होते ही यह सवाल उठने लगता है कि क्या इस मौसम में काढ़ा पीना सही है.

गर्मी में काढ़ा पीना चाहिए या नहीं? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें गर्मियों में किस चीज़ का काढ़ा पीना चाहिए
Garmi Mein Kadha Peena Chahiye Ya Nahi
Unsplash

Garmi Mein Kadha Peena Chahiye Ya Nahi: काढ़ा को लेकर आमतौर पर यह माना जाता है कि इसे सिर्फ सर्दियों या बीमार होने पर ही पिया जाता है. लेकिन गर्मी शुरू होते ही यह सवाल उठने लगता है कि क्या इस मौसम में काढ़ा पीना सही है. आयुर्वेद के अनुसार काढ़ा हर मौसम में लिया जा सकता है, लेकिन इसकी सामग्री और मात्रा मौसम के अनुसार बदलनी जरूरी होती है. अगर बिना समझ के काढ़ा पिया जाए तो यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है, इसलिए सही जानकारी बहुत जरूरी है.

आयुर्वेद में काढ़े का महत्व

आयुर्वेद में काढ़ा एक औषधीय पेय माना जाता है जिसे जड़ी-बूटियों को पानी में उबालकर तैयार किया जाता है. इसका काम शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करना और पाचन को बेहतर बनाना होता है. सही तरीके से लिया गया काढ़ा सर्दी-जुकाम, गले की समस्या और कई संक्रमणों से बचाव में मदद करता है. यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

गर्मियों में काढ़े का शरीर पर पर क्या असर होता है?

गर्मी के मौसम में शरीर में पित्त दोष (Pitta Dosh) बढ़ जाता है. पित्त का स्वभाव गर्म होता है. ऐसे में ज्यादा गर्म तासीर वाली चीजें लेने से शरीर में असंतुलन हो सकता है. इससे पेट में जलन (Inflammation), एसिडिटी (Acidity), मुंह में छाले (Mouth Ulcers) और चिड़चिड़ापन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

क्या गर्मी में काढ़ा पीना सही है?

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ) के अनुसार काढ़ा हर मौसम में लिया जा सकता है, लेकिन इसकी सामग्री बदलनी जरूरी है. गर्मियों में भारी और गर्म चीजों से बना काढ़ा नहीं लेना चाहिए. काढ़ा तभी पिएं जब जरूरत हो जैसे सर्दी-जुकाम या संक्रमण होने पर.

Beetroot Toast Recipe: आयरन से भरपूर नाश्ता चाहिए? चुकंदर टोस्ट है परफेक्ट ऑप्शन, सिर्फ 10 मिनट में हो जाता है तैयार

गर्मियों में कैसा काढ़ा पिएं?

गर्मी में हल्की और ठंडी तासीर वाली चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए. काढ़े में तुलसी के पत्ते (Basil Leaves), सौंफ (Fennel Seeds), धनिया के बीज (Corriander) और मुलेठी डाल सकते हैं. ये चीजें शरीर को ठंडक देती हैं और पाचन को बेहतर बनाती हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

काढ़ा हमेशा सीमित मात्रा में पिएं. इसे रोज पीने की आदत न बनाएं. बच्चों को भी जरूरत होने पर ही दें. सही तरीके से लिया गया काढ़ा ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है.

Watch Video: फेफड़ों को हेल्दी और मजबूत कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानें लंग्स की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए क्या करें?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com