Smoking Ban in France: फ्रांस की सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर स्मोकिंग को पूरी तरह बैन करने का फैसला कर लिया है. सरकार का यह कदम खासतौर पर बच्चों और आम लोगों की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. फ्रांस की स्वास्थ्य और परिवार मंत्री कैथरीन वौट्रिन (Catherine Vautrin) ने गुरुवार को घोषणा की कि फ्रांस उन सभी खुली जगह पर स्मोकिंग करने पर बैन लगाएगा, जहां बच्चे जा सकते हैं इन जगहों में समुद्र तट, पार्क और बस स्टॉप शामिल हैं.
फ्रांस अपनी खूबसूरत गलियों और कैफे कल्चर के लिए मशहूर है. स्मोकिंग करते हुए लोगों को कैफे में या सड़कों पर चलते हुए देखना यहां आम बात है. लेकिन पिछले कुछ सालों में सार्वजनिक जगहों (public spaces) पर तम्बाकू के इस्तेमाल पर प्रतिबंधों को और कड़ा किया गया है. मंत्री कैथरीन वौट्रिन ने कहा कि नया नियम 1 जुलाई से लागू होगा. नए नियम के तहत उन सभी जगहों को कवर किया गया है, जहां बच्चे मौजूद हो सकते हैं, जिसमें समुद्र तट, पार्क, पब्लिक गार्डन, स्कूलों के बाहर, बस स्टॉप और स्पोर्ट वेन्यू शामिल हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रीजनल ऑएस्ट-फ्रांस डेली ने अपनी वेबसाइट पर वौट्रिन का एक इंटरव्यू पब्लिश किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "जहां बच्चे हैं, वहां से तम्बाकू गायब हो जाना चाहिए." उन्होंने कहा कि स्मोक करने की स्वतंत्रता "वहीं समाप्त हो जाती है, जहां बच्चों का स्वच्छ हवा में सांस लेने का अधिकार शुरू होता है."
यह बैन स्कूलों में भी लागू होगा, ताकि स्टूडेंट्स स्कूलों के सामने स्मोकिंग न कर सकें. वॉट्रिन ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 135 यूरो (करीब 13000 रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.
AIIMS के डॉक्टर ने बताया एक दिन में कितनी सिगरेट पी सकते हैं?
कैफे टेरेस पर स्मोकिंग बैन नहीं (Cafe terraces escape ban)
हालांकि, मंत्री ने कहा कि यह बैन फ्रांस के आइकॉनिक कैफे टेरेस पर लागू नहीं होगा. इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, जो पिछले कुछ सालों में फ्रांस में काफी पॉपुलर हुई है, उसे भी प्रतिबंध के दायरे में नहीं रखा गया है. बता दें कि फ्रांस में पहले से ही वर्कप्लेस, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और खेल के मैदानों जैसी पब्लिक प्लेस पर स्मोकिंग पर बैन है.
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, अनुमान है कि फ्रांस की 35 फीसदी आबादी धूम्रपान करती है, जो यूरोप के 25 फीसदी और पूरी दुनिया के 21 फीसदी के औसत से काफी ज्यादा है. ऐसा अनुमान है कि फ्रांस में हर साल लगभग 75,000 लोगों की तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से मौत हो जाती है.
हाल ही में हुए एक ओपिनियन सर्वे के मुताबिक, 10 में से छह फ्रांसीसी लोग यानी करीब 62% आबादी सार्वजनिक जगहों पर स्मोकिंग पर बैन लगाने के पक्ष में हैं.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं