विज्ञापन

Forehead Tanning से हैं परेशान? शहनाज हुसैन के आसान नुस्खों से पाएं साफ और निखरा माथा

गर्मियों में माथे की टैनिंग क्यों बढ़ जाती है? शहनाज हुसैन से जानिए इसके कारण और ओट्स, दूध, शहद जैसे घरेलू उपाय जो स्किन को साफ और चमकदार बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं.

Forehead Tanning से हैं परेशान? शहनाज हुसैन के आसान नुस्खों से पाएं साफ और निखरा माथा
टैनिंग हटाने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय क्या है?
NDTV

गर्मियों में माथे की टैनिंग पर की समस्या आम देखी जा सकती है. हालांकि ऐसा सूरज की तेज किरणों, पसीने, पोषक तत्वों की कमी और हार्मोनल बदलाव के कारण होता है, लेकिन इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं. माथे को रगड़ते रहना माथे की टैनिंग का कारण बन सकता है. अगर माथे पर पसीना आता है और आप हर समय माथा रगड़ते रहते हैं तो इससे घर्षण बढ़ता है और माथे पर पिग्मेंटेशन ज्यादा नजर आने लगती है. 

सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए बाम का इस्तेमाल करने से भी माथे पर टैनिंग हो सकती है अगर आप बालों को कलर करते हैं तो भी आपको कलर में केमिकल की वजह से त्वचा पर एलर्जी हो सकती है, जिससे आपके माथे पर टैनिंग हो सकती है क्योंकि कुछ लोगों की त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है. कुछ लोगों को परफ्यूम से एलर्जी होती है और उन्हें परफ्यूम लगाने से माथे पर टैनिंग हो सकती है. 

टैनिंग हटाने के घरेलू नुस्खे

टैनिंग हटाने के घरेलू नुस्खे
Photo Credit: NDTV

इसका कारण धूल, मिट्टी, माथे पर पसीना आना इत्यादि भी हो सकता है. कई बार तो माथे की टैनिंग दूर से ही दिखने लगती है. खासकर जब पार्लर से थ्रेडिंग बनवाकर आते हैं तो माथे और बाकी चेहरे के बीच साफ लकीर बन जाती है. माथे की टैनिंग बढ़ने के कारण आपके चेहरे की रंगत भी फीकी हो जाती है. अगर आप भी माथे की टैनिंग से परेशान हो चुके हैं तो ये घरेलू नुस्खे माथे का टैनिंग दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं.

ओट्स और छाछ

  • शहनाज हुसैन बताती हैं कि माथे की  टैनिंग दूर करने के लिए ओट्स और छाछ का देशी नुस्खा काफी कारगर साबित होता है, इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाती हैं और टैनिंग खत्म होने के साथ ही त्वचा की रंगत भी निखर सकती है.
  • ऐसे में 2 चम्मच ओट्स को पानी में भिगो दें. अब 5 मिनट बाद ओट्स में 3 चम्मच छाछ मिलाकर बने मिश्रण को चेहरे पर आहिस्ता-आहिस्ता लगाते हुए चेहरे की मसाज करें.
  • आधा घंटा बाद चेहरे को ताजे साफ पानी से धो लें.
  • इसे आप हफ्ते में तीन दिन तक लगा सकती हैं.

कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर

  • हल्दी एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और रंगत निखारने वाले गुणों के लिए जानी जाती है. आप इसका इस्तेमाल करके टैनिंग को दूर कर सकते हैं. माथे पर टैनिंग कम करने के लिए कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर लगाने से भी आपको काफी फायदा हो सकता है.
  • एक कटोरी में आधा चम्मच हल्दी लें. अब इसमें दूध मिलाकर इसे माथे पर लगाने के बाद प्राकृतिक तौर पर सूखने दें तथा बाद में साफ ताजे पानी से चेहरे को धो डालें, इससे धीरे-धीरे माथे की टैनिंग कम होगी. 
  • माथे को साफ करने के लिए कच्चे दूध को रूई की मदद से लगाएं. दूध माथे पर आधा घंटा तक लगाए रखें और उसके बाद पानी से माथा धोएं, इससे रंगत में निखार आएगा.
  • आप कच्चे दूध में गुलाब जल को मिलाकर भी माथे पर लगा सकते हैं. दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है. लैक्टिक एसिड त्वचा की रंगत में सुधार करने और टैनिंग को दूर करने में मदद कर सकता है.
  • कच्चे दूध में गुलाब जल मिलाकर सोने से पहले माथे पर अच्छे से लगाएं. फिर आप इसको रातभर ऐसे ही लगा रहने दें. फिर आप सुबह चेहरे को धोकर साफ कर लें. कच्चा दूध से त्वचा की रंगत साफ होती है और चेहरे की रंगत में निखार आ सकता है. 

शहद और नींबू

  • माथे की टैनिंग से निपटने के लिए शहद और नींबू का मिश्रण भी काफी कारगर नुस्खा साबित हो सकता है.
  • इसके लिए 1 चम्मच शहद में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर उंगलियों की मदद से इसे माथे पर लगाकर 45 मिनट तक छोड़ दें.
  • नींबू में ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं जो मैल को हटाकर स्किन के टोन को सही रखने में मदद करते हैं.
  • नियमित रूप से ये नुस्खा आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में भी आपकी मदद कर सकता है.

तेल से मसाज भी है असरदार उपाय

  • माथे की टैनिंग को दूर करने में तेल काफी सहायक साबित सकता है. तेलों में कई तरह के फैटी एसिड्स होते हैं जो स्किन को साफ करते हैं. हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने के लिए भी ये तेल लगाया जा सकता है.
  • नारियल का तेल, बादाम का तेल, ऑलिव ऑयल माथे पर लगाकर मालिश करने के बाद धो लेने पर अच्छा असर दिखता है. इसे हफ्ते में 3 से 4 बार लगाया जा सकता है.
  • एक कटोरी में बादाम का एक चम्मच तेल, शहद और दूध का पाउडर मिलाएं. इस पेस्ट को अपने माथे पर लगा लें और सूखने के लिए छोड़ दें, फिर रगड़कर माथे को साफ कर लें. नियमित रूप से ऐसा करने पर माथे का टैनिंग कुछ ही दिनों में दूर हो सकती है.

खीरा और टमाटर रस से टैन दूर हो सकता है

  • खीरे का रस नियमित रूप से माथे पर लगाने से टैनिंग की समस्या दूर हो सकती है. खीरे में विटामिन सी की मात्रा होती है, जो त्वचा के ग्लो को बढ़ावा देता है और टैनिंग की समस्या का उपचार करता है.
  • टमाटर के रस को माथे पर लगाने से भी टैनिंग कम होने लगती है. इस रस के एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज को भी दूर रखते हैं.

इसे भी पढ़ें: एक प्याली चाय और घंटों चर्चा, कुछ यूं शुरू हुआ था बंगाल का 'अड्डा कल्चर'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com