विज्ञापन

क्या नींबू लगाने से स्किन साफ होती है? ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन ने बताया सच!

नींबू त्वचा को चमकदार बना सकता है, लेकिन गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर नुकसान भी हो सकता है. जानिए इसके फायदे, साइड इफेक्ट्स और सही उपयोग का तरीका.

क्या नींबू लगाने से स्किन साफ होती है? ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन ने बताया सच!
क्या चेहरा साफ करता है नींबू? जानिए फायदे, नुकसान और सही तरीका
NDTV

नींबू को अक्सर एक नेचुरल स्किन केयर सामग्री माना जाता है, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाने के साथ काले धब्बों को हल्का करने में मदद करता है, लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है, तभी इसके पूरे फायदे मिल पाते हैं.

ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन के अनुसार, त्वचा को चमकदार बनाने के लिए नींबू का इस्तेमाल सही तरीके से करना जरूरी है. अगर इसे बिना सोचे-समझे लगाया जाए, तो फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है. इसलिए नींबू इस्तेमाल करने से पहले उससे जुड़े जरूरी बातों को जानना बहुत जरूरी.

त्वचा के लिए नींबू क्यों अच्छा माना जाता है

नींबू त्वचा के लिए प्राकृतिक रूप से फायदेमंद है क्योंकि इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं,

  • विटामिन सी, एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट जो फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से लड़ने में मदद करता है.
  • साइट्रिक एसिड, जो डेड स्किन को धीरे-धीरे हटा सकता है.
  • इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं.
  • इसमें पाए जाने वाले गुण बेजान त्वचा को चमकदार बना सकते हैं. 

क्या नींबू त्वचा को साफ करने में मदद कर सकता है?

नींबू थोड़े समय के लिए त्वचा को चमकदार और मुलायम बना सकता है. इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड स्क्रब की तरह काम करता है, जो त्वचा की ऊपर की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है साथ ही इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी धीरे-धीरे काले धब्बे और त्वचा की रंगत को बेहतर करने में सहायक हो सकता है, लेकिन कच्चे नींबू का रस सीधे चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह त्वचा के लिए ज्यादा तेज (एसिडिक) हो सकता है और इसकी प्राकृतिक सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचा सकता है.

खासकर संवेदनशील त्वचा वालों को कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, जैसे

  • त्वचा में लालपन और जलन
  • रूखापन और पपड़ी आना
  • जलन या चुभन महसूस होना
  • त्वचा का ज्यादा संवेदनशील हो जाना
  • कुछ लोगों में एलर्जी भी हो सकती है

नींबू और धूप का असर

ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ बताती हैं कि नींबू लगाने के बाद त्वचा धूप के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो सकती है यानी अगर आप धूप में जाएं, तो त्वचा पर जलन या दाग पड़ने का खतरा बढ़ जाता है. इस स्थिति को फाइटोफोटोडर्मेटाइटिस कहा जाता है. इसलिए अगर दिन में नींबू लगाना हो, तो सनस्क्रीन (SPF) जरूर लगाएं. सबसे सुरक्षित तरीका है कि आप इसे रात में लगाएं या तब लगाएं जब बाहर धूप में जाने का प्लान न हो.

नींबू को सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करें?

नींबू को हमेशा पानी मिलाकर लगाएं

कभी भी नींबू का रस सीधे त्वचा पर न लगाएं. इसे पानी, गुलाब जल या शहद में मिलाकर इस्तेमाल करें, ताकि इसका असर ज्यादा तेज न पड़े.

पहले पैच टेस्ट जरूर करें

चेहरे पर लगाने से पहले थोड़ा सा मिश्रण कलाई या कान के पीछे लगाकर देखें.

24 घंटे इंतजार करें

अगर लालिमा या जलन हो, तो इस्तेमाल न करें.

ज्यादा देर तक न लगाएं

नींबू का मिश्रण त्वचा पर सिर्फ 5 से 10 मिनट ही रखें. ज्यादा देर रखने से नुकसान हो सकता है.

अच्छे से धोकर मॉइस्चराइज़र लगाएं

नींबू लगाने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें और फिर मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं, ताकि त्वचा सूखी न हो. 

पद्म श्री से सम्मानित शहनाज़ हुसैन आयुर्वेदिक ब्यूटी केयर की अग्रणी विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने भारत की हर्बल विरासत को दुनियाभर तक पहुंचाया है. उन्होंने 375 से अधिक आयुर्वेदिक फॉर्मुलेशन विकसित किए और एक ग्लोबल फ्रैंचाइज़ नेटवर्क खड़ा किया साथ ही, वे हार्वर्ड केस स्टडी बनने वाली पहली भारतीय महिला उद्यमी भी हैं.

इसे भी पढ़ें: गर्मी में ठंडक का देसी तरीका, संजीव कपूर स्टाइल में बनाएं सौंफ का शरबत, स्वाद के साथ मिलेगी राहत

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
दीक्षा सोनी पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्हें फीचर और न्यूज राइटिंग का अनुभव है. बतौर सब एडिटर 2022 से एनडीटीवी में कार्यरत... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lemon For Skin, Shehnaz Husain, Lemon Side Effects, Shehnaz Husain Beauty Tips, Lemon For Skincare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com