विज्ञापन

“सिर्फ एक Cigarette से क्या होगा?” AIIMS डॉक्टर ने दिया ऐसा जवाब जो हर smoker को सुनना चाहिए

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपनी सिगरेट की बुरी आदत से छुटकारा पाना चाहते हैं. इसके लिए वे धीरे-धीरे सिगरेट पीना कम कर देते हैं. यहां आपके मन में सवाल आता होगा कि एक व्यक्ति को एक दिन में औसतन कितनी सिगरेट पीना चाहिए?

“सिर्फ एक Cigarette से क्या होगा?” AIIMS डॉक्टर ने दिया ऐसा जवाब जो हर smoker को सुनना चाहिए
 एक दिन में कितनी सिगरेट पी सकते हैं?

1 cigarette damage: धूम्रपान इंसान के लिए किसी भी रूप में बहुत हानिकारक है. अगर आप चैन स्मोकर हैं तो आपको लंग्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. ये परेशानी इतनी गंभीर होती हैं कि इससे आपकी जान भी जा सकती है. अधिक या कम सिगरेट पीने से आपके फेफड़ों को बुरी तरह डैमेज हो सकते हैं. यहां हम जानेंगे एक व्यक्ति को अगर सिगरेट की लत से छुटकारा पाना है तो क्या करे. इस कड़ी में वह एक दिन में कितनी सिगरेट पी सकता है या एक भी सिगरेट हानिकारक है? इस बारे में एनडीटीवी ने बात की नई दिल्ली, एम्स के ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर सुनील कुमार से. 

एक दिन में कितनी सिगरेट पिएं (How many cigarettes should one smoke in a day?)

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपनी सिगरेट की बुरी आदत से छुटकारा पाना चाहते हैं. इसके लिए वे धीरे-धीरे सिगरेट पीना कम कर देते हैं. यहां आपके मन में सवाल आता होगा कि एक व्यक्ति को एक दिन में औसतन कितनी सिगरेट पीना चाहिए? इसको लेकर डॉक्टर का कहना है कि सिगरेट तो सिगरेट है एक भी सिगरेट आपके लिए हानिकारक है. सीधे शब्दों में समझा जाए तो इंसान के लिए एक सिगरेट भी हानिकारक है.

स्मोकर और नॉनस्मोकर में कैंसर का रिस्क 

डॉक्टर सुनील कुमार के अनुसार जो लोग हेवी स्मोकर हैं और जो कम सिगरेट पीते हैं फिर चाहे दिन की एक सिगरेट हो या हफ्ते में एक सिगरेट दोनों ही कंडीशन में कैंसर का खतरा बना रहता है. हां ये बात अलग है कि लाइट स्मोकर में हैवी स्मोकर की तुलना में कैंसर की रिस्क थोड़ी कम होती है लेकिन सेफ दोनों में से कोई नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: 35 साल की सिगरेट की आदत, 1 हफ्ते में छोड़ दी, अरशद वारसी की ये ट्र‍िक कर सकती है आपकी भी मदद

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How Many Cigarettes In A Day, Smoking Cigarettes, One Cigarette Effects, 1 Cigarette Damage, AIIMS Doctor Smoking, Smoking Side Effects, One Cigarette Cancer Risk, Smoking Health Warning, What Happens 1 Cigarette, Just One Cigarette Harm, Is One Cigarette Bad, Smoking One Cigarette Risk, Can 1 Cigarette Kill, AIIMS Doctor Warning, Doctor On Smoking, Smoking Facts AIIMS, Medical Truth Cigarette, Doctor Explains Smoking, AIIMS Health Advice, One Cigarette Lung Damage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com