Muskmelon Side Effects: गर्मियों में खरबूजा एक पसंदीदा फल होता है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है और पानी की कमी को दूर करता है. हालांकि, यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता. कुछ हेल्थ कंडिशन्स में खरबूजा खाना नुकसानदायक हो सकता है, जिससे शरीर में असंतुलन या अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. डायबिटीज के मरीजों, किडनी रोगियों, सर्दी-जुकाम से ग्रसित लोगों, एलर्जी से पीड़ित व्यक्तियों और डायरिया के मरीजों को इसके सेवन से बचना चाहिए. इस लेख में हम जानेंगे कि किन स्वास्थ्य कारणों से इन लोगों को खरबूजा नहीं खाना चाहिए और क्या विकल्प अपनाए जा सकते हैं ताकि वे अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख सकें.
किन लोगों को हो सकता है खरबूजा खाने के नुकसान?
1. डायबिटीज के मरीज
खरबूजा नेचुरल शुगर (फ्रक्टोज) से भरपूर होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है. डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में या डॉक्टर की सलाह से ही खाना चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें: बार-बार पेशाब आना ही नहीं, ये 5 संकेत भी करते हैं डायबिटीज की और इशारा, क्या आप जानते हैं?
2. एलर्जी या संवेदनशील पेट वाले लोग
कुछ लोगों को खरबूजे से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. वहीं, जिन लोगों का पेट संवेदनशील होता है, उन्हें खरबूजे के ज्यादा सेवन से अपच या पेट दर्द की समस्या हो सकती है.
3. ठंडी चीजों से सर्दी-जुकाम होने वाले लोग
खरबूजा शरीर को ठंडा करता है, जिन लोगों को ठंडी चीजें खाने से बार-बार सर्दी-जुकाम या गले में खराश हो जाती है, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए.
4. किडनी के मरीज
खरबूजा पोटैशियम से भरपूर होता है, जो हेल्दी किडनी के लिए फायदेमंद है. लेकिन, जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए ज्यादा पोटैशियम का सेवन खतरनाक हो सकता है. ऐसे लोगों को अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: बालों का झड़ना रोकने का नेचुरल तरीका, क्या वाकई ये 3 किचन की चीजें हैं बालों के लिए रामबाण? जानिए
5. डायरिया या लूज़ मोशन वाले लोग
खरबूजा हाई वाटर कंटेंट वाला फल है. अगर किसी को पहले से ही डायरिया या पेट खराब की समस्या हो, तो खरबूजा उनकी परेशानी को और बढ़ा सकता है.
खरबूजा एक पौष्टिक फल है, लेकिन सभी के लिए इसके फायदे समान नहीं होते. अघर आप ऊपर बताई गई किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं, तो बेहतर होगा कि डॉक्टर की सलाह लें और जरूरत पड़ने पर इसके सेवन से बचें.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं