- स्वाद में मीठा चीकू सेहत के लिए भी वरदान है.
- चीकू के साथ दूध और बादाम मिलाकर आप इसका शेक बना सकते हैं
- चीकू डायटरी फाइबर का बेहतरीन सोर्स है.
Benefits of chikoo: सर्दियों के मौसम में ढेर सारे फल बाजार में मिलते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं. संतरे, अनार और अंगूर के साथ इस मौसम में मीठे और रसीले चीकू भी खूब मिलते हैं. हालांकि चीकू दूसरे फलों जितना पॉपुलर फ्रूट नहीं है, लेकिन इसके फायदों को जान आप अगली बार इसे जरूर खरीदेंगे. स्वाद में मीठा चीकू सेहत के लिए भी वरदान है. सुबह के नाश्ते में आप एक गिलास चीकू शेक पीकर दिन भर के लिए एनर्जी पा सकते हैं और अपनी इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग बना सकते हैं. आइए चीकू शेक के फायदों को जानते हैं.
क्या चीकू आपका वज़न बढ़ा सकता है? चीकू (sapodilla) या किसी भी दूसरी चीज के अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है. हालांकि चीकू कम कैलोरी वाला भोजन है, लेकिन इसमें फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसी प्राकृतिक शर्करा होती है. अगर बड़ी मात्रा में खाया जाए, तो ये प्राकृतिक शर्करा वजन बढ़ाने में योगदान कर सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चीकू शेक पीने के फायदे (Benefits of drinking chikoo shake)
कब्ज से राहत : चीकू डायटरी फाइबर का बेहतरीन सोर्स है. इसमें मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाता है. ये कोलन म्यूकस मेंब्रेन की रक्षा करती है और इंफेक्शन से बचाती है.
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद : चीकू का रस स्किन की देखभाल करता है और बालों को बढ़ने में भी मदद करता है. यह सिर में सूजन के कारण बालों के झड़ने के इलाज में भी असरदार है. साथ ही चीकू में एंटीऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इसलिए, यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकने में सहायक है, क्योंकि यह फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है और झुर्रियों को भी कम करता है.
बीपी कंट्रोल : चीकू में मौजूद मैग्नीशियम रक्त वाहिकाओं को सक्रिय रखता है और पोटेशियम ब्लड प्रेशर पर कंट्रोल रखता है.
हड्डियों को रखे स्वस्थ : हड्डियों को कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन की जरूरत होती है. कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस से भरपूर होने के कारण चीकू हड्डियों को बढ़ाने और मजबूत बनाने में काफी मदद करता है.
इसे भी पढ़ें : शहनाज हुसैन ने बताए ऐसे Skin Care Tips, जो देंगे बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी Glowing Skin, फटाफट नोट कर लें नुस्खे
चीकू शेक बनाने की रेसिपी (chikoo Shake Recipe)
सामग्री
- 4 चीकू
- 1 मुट्ठी बादाम
- 2 कप दूध
चीकू शेक बनाने का तरीका (How to make chikoo shake)
चीकू शेक बनाने के लिए सबसे पहले चीकू को छीलकर उनके बीज निकाल दीजिये. इन्हें एक बड़े कटोरे में काट लें और अलग रख दें.
अब इन कटे हुए चीकू को ठंडे दूध और बादाम के साथ ब्लेंडर जार में डालें. सभी सामग्रियों को तेज गति से एक साथ मिलाएं. ब्लेंडर जार में कुचले हुए बर्फ के टुकड़े डालें और 2 मिनट के लिए एक बार फिर ब्लेंड करें. एक बार हो जाने पर, शेक को गिलासों में डालें और सर्व करें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं