C-section delivery: किसी महिला के लिए मां बनना एक अलग और अनोखा अहसास होता है. प्रेगनेंसी और डिलीवरी के बीच तमाम तरह की शारीरिक और मानसिक उथल-पुथल के बीच मां बनने वाली महिला खुद का ढंग से ख्याल तक नहीं रख पाती. अगर डिलीवरी नॉर्मल होती है तो कम जटिलताओं का सामना करना पड़ता है. वहीं, कई महिलाओं के लिए नॉर्मल डिलीवरी की जगह सिजेरियन या सी-सेक्शन डिलीवरी का विकल्प अपनाना पड़ता है. नॉर्मल डिलीवरी के बाद सेहत सामान्य होने में जितना समय लगता है सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद रिकवरी में उससे अधिक समय लगना स्वाभाविक है. इसके अलावा, सी-सेक्शन डिलीवरी होने पर समय से रिकवरी के लिए मां को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. आइए, जानते हैं कि सी-सेक्शन डिलिवरी हुई है तो मां के लिए क्या करना सही होता है. साथ ही यह भी जानते हैं कि उन्हें क्या-क्या नहीं करना चाहिए.
सी-सेक्शन के बाद क्या करें और क्या नहीं ( Dos and Donts After C-Section Delivery)
सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद टांके की सफाई जरूरी
सी-सेक्शन डिलीवरी में सर्जरी होने के कारण पेट पर टांके भी लगते हैं. इन टांके को सूखने के दौरान बेहतर तरीके से आराम के साथ ही कई एहतियात बरतने पड़ते हैं. सर्जरी की जगह पर लगे टांके को किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचाने के लिए सूखा और साफ रखना होता है. जख्म भरने पर टांके कटवाने के बाद कुछ दिनों तक सर्जरी की जगह को संवेदनशील माना जाता है. वहां, साफ रखने और दवाई लगाने की जरूरत होती है.
डॉक्टर की निगरानी और सलाह बेहद महत्वपूर्ण
सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद कुछ समय अस्पताल में ही डॉक्टर की निगरानी में रहना होता है. उसके बाद भी तय समय पर डॉक्टर के पास जाना होता है. इस बीच डॉक्टर के बताए तरीके से दवाई लेनी होती है. उनकी सलाह पर ही धीरे-धीरे चलने और रूटीन के कामकाज करने की शुरुआत करनी होती है. हालांकि, मां बनने के बाद नवजात की देखभाल और दूध पिलाने के चलते पर्याप्त नींद और आराम तो नहीं मिल पाता, लेकिन मां को अपने आराम के लिए वक्त निकालना चाहिए. साथ ही नवजात और खुद की देखभाल में मदद के लिए घर में किसी दूसरी महिला का होना भी जरूरी होता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अस्पताल से घर लौटने पर खानपान में रखें सावधानी
अस्पताल से घर लौटने पर भी खानपान में डॉक्टर की सलाह काफी जरूरी होती है. कुछ दिनों तक पाचन के हिसाब से ही थोड़ा-थोड़ा और हल्का खाना जैसे सूप, खिचड़ी, ओट्स, हलवा वगैरह खाना होता है, जिससे पेट पर ज्यादा जोर नहीं पड़े. वहीं, पानी पीने में खास तौर पर सावधानी रखनी होती है. फ्रीज में रखे ठंडे पानी से परहेज करना होता है. दिन भर में 8 से 10 गिलास हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए. पानी पीने के साथ ही नारियल पानी, हर्बल टी वगैरह लेकर शरीर को पर्याप्त हाइड्रेट रखना होता है.
खास तरह के तकिए और मनपसंद गाने की मदद लें
सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद कई बार पैरों में सूजन की शिकायत भी सामने आती है. इसमें घबराने की जरूरत नहीं होती. डॉक्टर्स के मुताबिक, कुछ समय बाद ये खुद से ठीक हो जाता है. वहीं, बिस्तर पर लेटते और बच्चे को स्तनपान के लिए बैठते वक्त आरामदेह तकिए का सहारा लेना पड़ता है. नई मां के लिए बाजार में ऐसे खास तकिए भी मिलते हैं. इसकी मदद से शरीर पर गैर-जरूरी दबाव नहीं पड़ता. वहीं, डिलीवरी के बाद मनपसंद गाने सुनने से भी अच्छा महसूस होता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं