एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बेटे रुहान के जन्म के बाजद से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. साल 2023 में उन्हें बेटे को सी सेक्शन के जरिए जन्म दिया. इसके बाद से वह उनकी देखभाल करते हुए नजर आ रही हैं. हालांकि अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए वह फैंस के साथ अपना अपडेट शेयर करती हुई नजर आ रही है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी क्लोदिंग लाइन भी लॉन्च की है, जो अच्छा करती हुई नजर आ रही है. इसी बीच एक्ट्रेस ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है. अपने व्लॉग में दीपिका ने खुलासा किया कि वह जल्द एक प्रॉजेक्ट के साथ कमबैक करने वाली हैं, जिसकी शूटिंग में वह बिजी हैं.
बेटे के जन्म के डेढ साल बाद दीपिका कक्कड़ ने जानकारी शेयर की. हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की है. लेकिन यह बताया है कि वह मेकअप रुप से शूट कर रही हैं. उन्होंने कहा, आज पूरे 2 दिनों बाद मैं अपना व्लॉग खत्म कर रही हूं. पिछले 3-4 दिनों से बहुत बिजी हो गई हूं. क्यों? क्योंकि मेरा एक शूट है जो शुरू हो गया है और रोज आना पड़ता है. मैं मेकअप रुम से आपसे बात कर रही हूं. बहुत सारी चीजें हो गई है. नया नया होता है तो सेट होने में टाइम लगता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आगे वह कहती हैं, इस वक्त मैं सारी डिटेल्स आप लोगों से शेयर नहीं कर सकती. अच्छी चीज यह है कि मैंने किसी चीज की शूटिंग शुरू कर दी है और मैं आप लोगों के सामने बहुत जल्दी आउंगी. क्या है कैसा है आपको पता चल जाएगा.
गौरतलब है कि इन दिनों खबरें हैं कि दीपिका शायद मास्टर शेफ इंड़िया का हिस्सा बन सकती हैं. हालांकि अभी कंफर्म होने का इंतजार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं