Cumin Water For Belly Fat: जीरा हमारी रसोई का एक जरूरी हिस्सा है, जो अपने अद्वितीय स्वाद और सेहतमंद गुणों के लिए जाना जाता है. हाल के समय में जीरे का पानी वजन कम करने और पेट की चर्बी घटाने के लिए एक लोकप्रिय घरेलू उपाय बन गया है, लेकिन क्या वाकई सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से पेट की चर्बी गायब हो जाती है? जीरे के स्वास्थ्य लाभ कई हैं, लेकिन जब वजन घटाने की बात आती है, तो जीरे का पानी की बहुत सराहना की जाती है. आजकल पेट का मोटापा घटाने के लिए लोग काफी परेशान हैं. हर कोई पतला होना चाहता है. पेट कम करने के लिए सबसे कारगर घरेलू उपाय के तौर पर जीरे के पानी का इस्तेमाल काफी कारगर माना जाना जाता है. जानिए क्या ये वाकई काम करता है...
यह भी पढ़ें: दूध में क्या मिलाकर पीने से बढ़ती है शरीर की ताकत? इन 7 चीजों में से कोई एक मिलाएं और रोज पिएं
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
जीरे के शानदार फायदे | Amazing Benefits of Cumin
एंटीऑक्सीडेंट्स: जीरे में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं.
विटामिन्स और मिनरल्स: इसमें विटामिन ए, सी, ई और कई बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स होते हैं. साथ ही, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं.
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण: जीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं.
पाचन शक्ति में सुधार: जीरा पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
क्या वाकई जीरे का पानी वजन घटाने में मददगार है? | Is Cumin Water Really Helpful In Weight Loss?
जीरे का पानी बनाने के लिए एक चम्मच जीरे को एक गिलास पानी में रातभर के लिए भिगो दें. सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं. जीरे का पानी पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है, जिससे भोजन को पचाने में आसानी होती है. यह मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी बर्न की क्षमता बढ़ती है. जीरे का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है.
क्या जीरे का पानी पेट की चर्बी घटा सकता है? | Can Cumin Water Reduce Belly Fat?
किसी एक खास तरह की ड्रिंक से पेट की चर्बी को घटाना संभव नहीं है. वजन कम करने और पेट की चर्बी घटाने के लिए एक बैलेंस डाइट, नियमित व्यायाम और हेल्दी लाइफस्टाइल की जरूरत होती है. जीरे का पानी इन प्रयासों में सहायक हो सकता है, लेकिन सिर्फ इसे पीने से ही पेट की चर्बी गायब नहीं होगी.
सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है और यह वजन घटाने की प्रक्रिया में सहायक हो सकता है, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह एक चमत्कारी उपाय नहीं है. वजन कम करने और पेट की चर्बी घटाने के लिए आपको बैलेंस डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी होगी.
बच्चों में एकाग्रता बढ़ाएंगे ये 5 योगासन | Yoga Poses To Improve Focus, Concentration
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं