Brain Tumor Surgery: मुश्किल से मुश्किल सर्जरी के आपने कई केस सुने और देखे होंगे, लेकिन आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मरीज को पसंदीदा फिल्म दिखाकर ब्रेन की सर्जरी की गई. डॉक्टरों ने मरीज को उनकी पसंदीदा एक्टर की फिल्म दिखाते हुए सर्जरी की. यह फिल्म एक्टर जूनियर एनटीआर की ‘अदुर्स' है. अचंभित करने वाली बात यह है कि मरीज ने सर्जरी के दौरान पूरी फिल्म देखी. सर्जरी के दौरान मरीज को फिल्म दिखाते हुए ‘अवेक क्रैनियोटॉमी (अवेक ब्रेन सर्जरी)' मेथड का इस्तेमाल किया गया.
यह भी पढ़ें: वायु प्रदूषण से फेफड़ों का कैंसर ही नहीं, इस खतरनाक बीमारी का भी रिस्क, लैंसेट की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अवेक क्रैनियोटॉमी क्या है?
मेडिकल साइंस में ‘अवेक क्रैनियोटॉमी' या 'अवेक ब्रेन सर्जरी' एक ऐसी विधि है, जिसका इस्तेमाल कर अगर डॉक्टर किसी मरीज की सर्जरी करे, तो मरीज उस दौरान बाहरी संवेदनाओं और एक्टिविटीज को समझने में सक्षम रहता है. वह किसी से भी बात भी कर सकता है, दूसरे की भावनाओं को समझ सकता है. इसी मेथड का इस्तेमाल करते हुए मरीज को सर्जरी के दौरान उसकी पसंदीदा फिल्म दिखाई गई.
सिरदर्द महसूस होने के बाद कराया टेस्ट:
दरअसल मरीज पिछले कुछ दिनों से शरीर के दाहिने अंगों में सेंसिटिविटी महसूस करने के साथ ही अपने सिर में भी दर्द महसूस कर रहा था. उसने कई निजी अस्पतालों में दिखाया, लेकिन बीमारी के कारण का पता नहीं चल सका.
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं रोजाना 10,000 कदम चलने से होता क्या है? उम्र के हिसाब से रोज कितने स्टेप चलना चाहिए? जानें
सफल रही ये जटिल सर्जरी:
अंत में मेडिकल जांच के बाद मरीज के ब्रेन की बाएं तरफ 3.3 x 2.7 सेंटीमीटर का ट्यूमर होने का पता चला. मरीज ने कई निजी अस्पतालों में सर्जरी के लिए संपर्क किया, लेकिन बहुत ज्यादा खर्चा और जटिल प्रक्रिया की वजह से उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए. अंत में जब समस्या गंभीर हुई, तो उन्होंने सरकारी अस्पताल का रुख किया, जहां अब उसकी सफल सर्जरी संपन्न हो चुकी है. यह सफल सर्जरी न सिर्फ मरीज, बल्कि पूरे अस्पताल के लिए अभूतपूर्व बताई जा रही है. सर्जरी की इस प्रक्रिया के दौरान मरीज को चिंता मुक्त रखने के लिए मेडिकल टीम ने मरीज को उसकी पसंदीदा फिल्म ‘अदुर्स' दिखाई.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं