Walking For Weight Loss: हर दिन सुनने को मिलता है कि चलना सेहत के लिए अच्छा है. लोग अपने दिमाग में 10,000 का फिक्स्ड नंबर भी बनाकर रखते हैं कि इतने कदम चल लिए तो सेहत के दुरुस्त रहने की गारंटी मिल जाती है. इसके लिए लोग अलग से स्मार्टवॉच खरीदते हैं या फोन से अपने स्टेप्स ट्रैक करते हैं. लेकिन, द लांसेट पब्लिक हेल्थ की नई रिपोर्ट के अनुसार 10,000 से कम कदम (Steps) चलकर भी अपनी सेहत को दुरुस्त रखा जा सकता है. यहां जानिए कितने कदम चलना गंभीर बीमारियों को दूर रखने के लिए काफी होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कितने कदम चलने पर सेहत रहेगी अच्छी
लांसेट के अनुसार, 10,000 नहीं बल्कि 7,000 कदम चलने पर भी सेहत अच्छी रहती है. 160,000 वयस्कों पर की गई स्टडी से पता चला है कि रोजाना 7,000 कदम भी चल लिया जाए तो इससे दिल की दिक्कतें (Heart Problems) 25 प्रतिशत तक कम रहती हैं, टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 14 प्रतिशत कम होता है, डिमेंशिया की संभावना 38 प्रतिशत कम होती है और डिप्रेशन 22 प्रतिशत तक कम देखा जाता है.
स्टडी में यह भी कहा गया कि अगर रोजाना 4000 कदम भी चल लिया जाए तो कोई एक्टिविटी ना करने की तुलना में सेहत कई गुना तक अच्छी रहती है.
रोजाना वॉक करने के फायदे- रोजाना वॉक (Daily Walk) करने पर कैलोरी बर्न होती है जिससे वजन कम करने में असर दिखता है.
- रोज वॉक करने पर दिल की सेहत अच्छी रहती है. वॉकिंग से ब्लड प्रेशर कम होता है.
- जोड़ों के दर्द की दिक्कत कम होती है और आर्थराइटिक जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं.
- शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनती है और शरीर लगातार रोगों का घर नहीं बनता है.
- ब्लड शुगर लेवल कम होने में भी असर दिख सकता है.
- मूड अच्छा रहता है. एंजाइटी, डिप्रेशन और नेगेटिव मूड दूर रहता है.
- रोजाना वॉक करने पर पैर टोंड रहते हैं. इससे पैरों को शेप में आने में मदद मिलती है.
- वॉक करने से दिमाग को कई फायदे मिलते हैं. इससे क्रिएटिव थिंकिंग भी बढ़ती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं