- डार्क सर्कल को मिटाने में शहद भी असरदार होता है
- डार्क सर्कल को कम करने में खीरा और नींबू भी असरदार होता है
- डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए सोने से पहले एलोवेरा जेल को लगाएं.
Dark Circles Home Remedies: आंखों के नीचे आए काले घेरे आपकी खूबसूरती में ग्रहण लगाने का काम करते हैं. इसकी वजह से आपका चेहरा बीमार नजर आने लगता है. वैसे तो इन डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए बाजार में दर्जनों कॉस्मेटिक उपलब्ध है लेकिन, इन से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय सबसे बेस्ट हैं. घरेलू तरीकों में प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे आपकी स्किन को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है. वहीं बाजार में मिलने वाले कॉस्मेटिक महंगे होने के साथ ही केमिकल्स से भरे होते हैं और आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
आंखों के नीचे कई वजहों से डार्क सर्कल हो जाता है. यह समस्या सबसे ज्यादा उन लोगों को होती है जो पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं. इसके अलावा तनाव, गलत खानपान, जेनेटिक समस्या और शरीर में पानी की कमी भी संभावित कारण हो सकते हैं. इनसे छुटकारा पाने में एलोवेरा जेल और केसर काफी असरदार होता है. यहां बताए गए तरीके से आप आंखों के नीचे आए काले घेरे से जल्द छुटकारा पा सकते हैं.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
डार्क सर्कल्स से निजात पाने के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies For Dark Circles)
एलोवेरा जेल : डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए सोने से पहले एलोवेरा जेल को प्रभावित जगह पर लगाएं. आंखों के नीचे एलोवेरा जेल लगाकर एक मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. 10-15 मिनट बाद रूई से आंखों के नीचे से एलोवेरा जेल को पोंछ दे. आप ऐसा हर रोज सोने से पहले कर सकते हैं.
केसर : केसर के धागों को दूध में डालकर उसके रस को आंखों के नीचे लगाने से भी डार्क सर्कल से छुटकारा मिलता है. सबसे पहले केसर को दूध में डालकर थोड़ी देर के लिए भिगोएं. अब इसमें रूई के बॉल्स बनाकर डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दें. इन बॉल्स को निकालकर अपनी आंखों के नीचे रखकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. 10-15 मिनट बाद रूई हटाकर ठंडे पानी से धो लें.
खीरा और नींबू का रस : डार्क सर्कल को कम करने में खीरा और नींबू भी असरदार होता है. सबसे पहले खीरा का रस निकाल लें और उसमें दो बूंद नींबू का रस मिला दें. अब रूई की मदद से इसे आंखों के नीचे लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें. 30 मिनट बाद आंखों को पानी से धो लें.
आलू : आंखों के नीचे से डार्क सर्कल गायब करने में आलू भी आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए आलू को दो हिस्सों में काट लें. अब कटे हुए आलू से आंखों के नीचे धीरे-धीरे 15 मिनट तक मसाज करें. मसाज करने के बाद आंखों को पानी से धो लें या गीले तौलिए से पोंछ लें.
यह भी पढ़ें: कमर तक लटकती 'नागिन' जैसी मोटी हो जाएगी चोटी, हफ्ते में बस दो बार मिक्स कर के लगाएं ये दो तेल
शहद : डार्क सर्कल को मिटाने में शहद भी असरदार होता है साथ ही इसका इस्तेमाल भी बेहद आसान है. उंगलियों पर शहद की कुछ बूंदे लेकर आंखों के नीचे लगा दें. 10-15 मिनट तक आंखों के नीचे से शहद लगा रहने दे. इसके बाद ठंडे पानी से आंखों को धोकर पोंछ लें.
Chemical Hair Straightener & Cancer Risk (in Hindi) | क्या बाल स्ट्रेट कराने से कैंसर होता है?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं