आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स होना एक आम परेशानी है. इससे चेहरा डल और बेजान नजर आने लगता है. अब, इन्हें ठीक करने के लिए लोग तमाम तरह के महेंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार लाख कोशिश करने के बाद भी डार्क सर्कल्स कम नहीं होते हैं. ऐसे में आप चाहें, तो एक नेचुरल तरीका आजमाकर देख सकते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर हरिप्रदास शैट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने डार्क सर्कल्स कम करने का 800 साल पुराना नेचुरल तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
जायफल और मुलेठी से तैयार करें पेस्ट
डॉक्टर हरिप्रदास शैट्टी बताते हैं, जायफल और मुलेठी का इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर में होता आया है. इन दोनों चीजों से तैयार पेस्ट आंखों के नीचे की त्वचा को आराम देने और स्किन की चमक को बेहतर करने में मदद कर सकता है. ऐसे में आप डार्क सर्कल्स कम करने के लिए इन दोनों चीजों से पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं.
आंखों के नीचे कैसे लगाएं यह पेस्ट?इस पेस्ट का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. एक्सपर्ट बताते हैं,
- सबसे पहले आंखों के नीचे की स्किन को अच्छी तरह साफ कर लें.
- अब, तैयार पेस्ट की बहुत पतली परत अंडर आई एरिया पर लगाएं.
- इसे 5 से 10 मिनट तक लगा रहने दें. फिर पेस्ट पूरी तरह सूखने से पहले ठंडे पानी से धीरे-धीरे धो लें.
- इसके बाद आंखों के नीचे कोई भी अच्छा मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट कहते हैं, आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन इसे सीधे स्किन पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर लगाने पर आपको स्किन में जलन या खुजली का एहसास हो, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें.
इन बातों का भी रखें ध्यानइस नुस्खे के साथ-साथ डार्क सर्कल्स कम करने के लिए-
- रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें.
- दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
- खाने में आयरन और विटामिन से भरपूर चीजों को शामिल करें.
- लंबे समय तक मोबाइल और लैपटॉप देखने से बचें.
- इन सब से अलग किसी भी बात का स्ट्रेस भी कम लें.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- किसकी कमी से बाल पतले होते हैं? एक्सपर्ट ने बताया बालों को घना करने के लिए क्या करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं