विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ की MRI रिपोर्ट में मिली सिस्ट, जानें क्या होती हैं शरीर में बनने वाली ये गांठें और कितनी खतरनाक

टीवी एक्स्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Deepika Kakkar) को हाल ही में सिस्ट डायग्नोस हुई है. वह जल्द ही इम्यूनोथेरेपी शुरू करने वाली हैं. आखिर सिस्ट क्या होती हैं और क्यों बनती हैं? आइए यहां जानते हैं.

दीपिका कक्कड़ की MRI रिपोर्ट में मिली सिस्ट, जानें क्या होती हैं शरीर में बनने वाली ये गांठें और कितनी खतरनाक
Deepika Kakkar Cyst: सिस्ट (Cyst) शरीर के अंदर बनने वाली एक थैली जैसी संरचना होती है.

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Deepika Kakkar) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी सेहत है. लिवर कैंसर (Liver Cancer) से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद उनकी हालिया MRI रिपोर्ट में दो छोटी सिस्ट (गांठें) पाई गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने बताया कि डॉक्टर फिलहाल इन पर नजर रख रहे हैं और तुरंत घबराने की जरूरत नहीं है. दीपिका ने खुद भी शेयर किया कि MRI का अनुभव उनके लिए भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है. वह जल्द ही इम्यूनोथेरेपी शुरू करने वाली हैं. ऐसे मामलों में लोगों के मन में सवाल उठता है आखिर ये सिस्ट क्या होती हैं, क्या ये खतरनाक होती हैं और इनके लक्षण कैसे पहचाने जाएं?

सिस्ट क्या होती हैं?

सिस्ट (Cyst) शरीर के अंदर बनने वाली एक थैली जैसा स्ट्रक्चर होती है, जिसमें फ्लूइड (fluid), हवा या अन्य पदार्थ भरे हो सकते हैं. ये शरीर के किसी भी हिस्से में बन सकती हैं, जैसे लिवर, किडनी, ओवरी या स्किन के नीचे. ज्यादातर सिस्ट सामान्य (benign) होती हैं, यानी ये कैंसर नहीं होतीं और अक्सर नुकसान भी नहीं पहुंचातीं.

लेकिन, कुछ मामलों में खासकर जब व्यक्ति पहले से किसी गंभीर बीमारी जैसे लिवर कैंसर से जूझ चुका हो, तो डॉक्टर इन सिस्ट पर खास नजर रखते हैं ताकि कोई जोखिम न बढ़े.

ये भी पढ़ें: AC के साइड इफेक्ट: गर्मी में ठंडक के नाम पर सेहत को हो सकता है नुकसान

सिस्ट बनने के कारण क्या हो सकते हैं? | What Could be the Causes of Cyst Formation?

  • शरीर में संक्रमण (infection)
  • हार्मोनल असंतुलन
  • किसी अंग में चोट या सूजन
  • जन्मजात (genetic) कारण या पहले से मौजूद बीमारी का असर

लिवर में सिस्ट कई बार बिना किसी कारण के भी बन जाती हैं और लंबे समय तक बिना लक्षण के रह सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सिस्ट के लक्षण कैसे पहचानें? | How to Recognize the Symptoms of a Cyst?

ज्यादातर सिस्ट बिना किसी लक्षण के होती हैं और टेस्ट के दौरान ही पता चलती हैं, जैसे दीपिका के केस में MRI से पता चला. लेकिन, अगर सिस्ट बड़ी हो जाए या दबाव डालने लगे, तो ये लक्षण दिख सकते हैं:

  • पेट में दर्द या भारीपन
  • सूजन या ब्लोटिंग
  • भूख कम लगना
  • मतली या उल्टी
  • अचानक वजन कम होना

सिस्ट और कैंसर में क्या अंतर है?

यह समझना जरूरी है कि हर सिस्ट कैंसर नहीं होती. सिस्ट नॉर्मल फ्लूइड से भरी होती है और ज्यादातर हानिरहित होती है. वहीं ट्यूमर/कैंसर एब्नॉर्मल सेल्स के बढ़ने से होती है, जो शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकती है. डॉक्टर MRI, CT स्कैन या बायोप्सी के जरिए यह तय करते हैं कि सिस्ट सामान्य है या नहीं.

ये भी पढ़ें: Cooler बनाम AC: सेहत के लिए कौन बेहतर और किससे बचना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें

कब होती है चिंता की बात?

अगर सिस्ट तेजी से बढ़े, दर्द दे या उसके आसपास बदलाव दिखें, तो डॉक्टर आगे की जांच की सलाह देते हैं. खासकर कैंसर से जूझ चुके मरीजों के लिए रेगुलर चेकअप बहुत जरूरी होती है.

दीपिका कक्कड़ का यह सफर सिर्फ एक बीमारी से लड़ाई नहीं, बल्कि मानसिक ताकत की भी मिसाल है. उन्होंने जिस तरह से हर चुनौती का सामना किया है, वह कई लोगों के लिए प्रेरणा है.

सिस्ट आमतौर पर गंभीर नहीं होतीं, लेकिन सही समय पर जांच और डॉक्टर की सलाह बेहद जरूरी है. अगर शरीर में कोई भी असामान्य बदलाव महसूस हो, तो उसे नजरअंदाज न करें. जागरूकता और समय पर इलाज ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com