Air Conditioner Vs Cooler: गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है. चिलचिलाती धूप और पसीने ने लोगों को परेशान कर रखा है. ऐसे में कूलर और एसी ही राहत का जरिया हैं. लेकिन कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि कूलर लें या एसी. कई एक्सपर्ट एसी में रहने के नुकसान बताते हैं, जिसके बाद ये सवाल पैदा होता है कि क्या कूलर, एसी से बेहतर है? एसी और कूलर में कूलिंग के नजरिए से तो एसी ही बेहतर है लेकिन स्वास्थ्य के नजरिए से आखिर क्या सही है और कौन सा बेहतर है, इस बारे में NDTV ने बात की पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. समीर भाटी से. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या समझाया.
तेज गर्मी में ठंडक के लिए लोग AC या Cooler का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत विकल्प आपकी सेहत बिगाड़ सकता है? सूखी आंखें, सांस की दिक्कत और एलर्जी- ऐसे कई खतरे AC और Cooler के गलत इस्तेमाल से जुड़े हैं.
AC और Coolers में सेहत के लिहाज से क्या फर्क है? जानें किससे एलर्जी, सूखी त्वचा और सांस की दिक्कत बढ़ती है-

AC या कूलर क्या है बेहतर | Which is Better AC or Cooler?
डॉ. समीर भाटी ने कहा कि AC और कूलर दोनों के अपने फायदे और नुकसान होते हैं. उन्होंने बताया कि AC का टेम्परेचर 22-25 के बीच रखना चाहिए और एक बार रूम का टेम्परेचर मेंटेन होने के बाद आप AC बंद कर दें और पंखा चला लें. अधिक समय तक एसी में रहने से बॉडी डिहाइड्रेट होती है. एसी में सोकर उठने के बाद कई बार लोगों को थका हुआ महसूस होता है या वो फ्रेश फील नहीं करते. कूलर में आमतौर पर ये समस्या नहीं होती, लेकिन इसके भी अपने फायदे और नुकसान हैं.
कूलर के फायदे और नुकसान | Advantages and Disadvantages of Coolers
वहीं एयर कूलर के भी डॉ भाटी ने कुछ नुकसान बताए. उन्होंने कहा कि अगर आप समय-समय पर एसी में डाला हुआ पानी नहीं बदलते तो रेस्पिरेटरी इश्यू (Respiratory Issues) यानी सांस से जुड़ी समस्या हो सकती हैं. अगर कूलर को सही जगह पर नहीं रखा जाता, अगर आप टेक्नीकली उसे सही जगह पर प्लेस नहीं करते तो वो ह्यूमिडिटी बढ़ा सकता है. लेकिन अगर आप कूलर को विंडो AC की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं यानी उसे खिलड़ी के सामने रखते हैं तो यह आपको नुकसान नहीं करेगा.

AC और Cooler सेहत को कैसे प्रभावित करते हैं?
गर्मी से राहत पाने के लिए AC और Cooler दोनों का इस्तेमाल आम है, लेकिन इनका शरीर पर असर अलग‑अलग होता है. AC ठंडी और सूखी हवा देता है, जिससे कुछ लोगों में त्वचा और सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. वहीं Cooler हवा में नमी बनाए रखता है, जिससे शरीर को ज्यादा प्राकृतिक ठंडक मिलती है. हालांकि, दोनों का गलत इस्तेमाल सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है.
Cooler के फायदे और नुकसान
Cooler ताजी हवा को सर्कुलेट करता है और कमरे में नमी बनाए रखता है, जिससे गला सूखने या आंखों में जलन की समस्या कम होती है. यह बिजली भी कम खपत करता है और बच्चों व बुजुर्गों के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है.
लेकिन बहुत ज्यादा उमस वाले इलाकों में Cooler से चिपचिपाहट बढ़ सकती है और अगर पानी साफ न हो, तो एलर्जी या इंफेक्शन का खतरा भी रहता है.
AC के फायदे और नुकसान
AC तेज गर्मी में तुरंत राहत देता है और खासकर बंद कमरों में तापमान को नियंत्रित रखता है. ज्यादा नमी वाले इलाकों में AC आरामदायक हो सकता है. वहीं, लंबे समय तक AC में रहने से
- ड्राई स्किन
- आंखों में सूखापन
- सिर दर्द
- साइनस और सांस से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं.
बहुत कम तापमान पर AC चलाना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है.
किन लोगों के लिए Cooler बेहतर है?
Cooler खासतौर पर इन लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है:
- बच्चे और बुजुर्ग
- जिनको अस्थमा, एलर्जी या सांस की समस्या रहती है
- जो लंबे समय तक एक ही कमरे में रहते हैं
- जिनकी त्वचा जल्दी सूख जाती है
ताजी हवा और नमी के कारण Cooler शरीर को ज्यादा नेचुरल तरीके से ठंडक देता है.
किन लोगों को AC से सावधान रहना चाहिए?
AC का इस्तेमाल इन लोगों को सावधानी से करना चाहिए:
- अस्थमा या साइनस के मरीज
- स्किन एलर्जी या ड्राई स्किन से परेशान लोग
- छोटे बच्चे
- बुजुर्ग
अगर AC इस्तेमाल कर रहे हैं, तो तापमान बहुत कम न रखें और बीच‑बीच में ताजी हवा जरूर आने दें.
गर्मी में सेहत के लिए सही विकल्प क्या है?
सेहत के लिहाज से न तो AC पूरी तरह खराब है और न ही Cooler हमेशा परफेक्ट. सही विकल्प आपकी उम्र, हेल्थ कंडीशन और मौसम पर निर्भर करता है.
अगर हो सके तो Cooler या प्राकृतिक वेंटिलेशन को प्राथमिकता दें. AC इस्तेमाल करते वक्त तापमान 24–26 डिग्री के बीच रखें और शरीर को हाइड्रेट रखें.
Cooler vs AC – FAQs
AC से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है?
लगातार AC में रहने से ड्राई स्किन, आंखों में जलन और सांस की दिक्कत हो सकती है।
Cooler क्या हेल्थ के लिए ज्यादा सुरक्षित है?
प्राकृतिक हवा के कारण Cooler कई लोगों के लिए ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।
किन लोगों को AC कम इस्तेमाल करना चाहिए?
एलर्जी, अस्थमा और साइनस से परेशान लोगों को AC का सीमित इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों का टॉनिक! अगर रोजाना एक गिलास पी ली ये ड्रिंक, तो पेट रहेगा साफ और बीमारियां भागेंगी दूर!
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं