विज्ञापन

AC के साइड इफेक्ट: गर्मी में ठंडक के नाम पर सेहत को हो सकता है नुकसान

AC Side Effects: कुछ लोग तो यहां तक मानते हैं कि AC हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई AC हमारी सेहत पर असर डालता है, या यह सिर्फ एक मिथ है? आइए जानते हैं.

AC के साइड इफेक्ट: गर्मी में ठंडक के नाम पर सेहत को हो सकता है नुकसान
ज्यादा AC चलाना पड़ सकता है भारी, जानिए इसके साइड इफेक्ट

AC Side Effects: गर्मी से राहत पाने के लिए AC आज लगभग हर घर और ऑफिस की जरूरत बन चुका है. लेकिन कई लोग यह शिकायत करते हैं कि लंबे समय तक AC में बैठने या रातभर AC चलाकर सोने के बाद शरीर में अजीब सी थकान, जोड़ों में जकड़न या आंखों में सूखापन महसूस होता है. कुछ लोग तो यहां तक मानते हैं कि AC हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई AC हमारी सेहत पर असर डालता है, या यह सिर्फ एक मिथ है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि सच इन दोनों के बीच कहीं है और इसे समझना जरूरी है.

AC के साइड इफेक्ट क्या हैं? ज्यादा AC चलाने से ड्राई स्किन, सांस की समस्या और एलर्जी कैसे बढ़ सकती है, यहां जानें- 

Latest and Breaking News on NDTV

AC से सेहत को होने वाले आम साइड इफेक्ट? | Does AC Damage Bones?

NDTV से खास बातचीत में डॉक्टर समीर भाटी बताते हैं कि लंबे समय तक AC की ठंडी हवा में रहने से मांसपेशियों में जकड़न और स्टिफनेस बढ़ सकती है, जिससे जोड़ों में दर्द महसूस होने लगता है. यही वजह है कि कई लोग AC में बैठने के बाद बॉडी पेन की शिकायत करते हैं. बेहतर होगा कि लगातार AC में बैठने के बजाय बीच में ब्रेक लिए जाएं. लगातार ठंडी हवा के कारण शरीर की नेचुरल एक्टिविटी कम हो सकती है और मसल्स टाइट होने लगती हैं. इसलिए बीच-बीच में AC से ब्रेक लेने से शरीर नॉर्मल टेम्परेचर में वापस आ जाता है.

Also Read: Cooler बनाम AC: सेहत के लिए कौन बेहतर और किससे बचना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें

लंबे समय तक AC चलाने से क्या नुकसान हो सकता है?

तेज गर्मी में AC तुरंत राहत जरूर देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका ज्यादा इस्तेमाल आपकी त्वचा, आंखों और सांस की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? AC के कुछ साइड इफेक्ट ऐसे हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ करना भारी पड़ सकता है.

किन लोगों को AC से ज्यादा सावधान रहना चाहिए?

रेस्पिरेट्री इंफेक्शन का खतरा | Risk Of Respiratory Infections

अगर AC की नियमित सफाई और सर्विसिंग नहीं होती, तो यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बन सकता है. गंदे फिल्टर और डक्ट में धूल, बैक्टीरिया और फंगस जमा हो सकते हैं, जो हवा के साथ लगातार कमरे में घूमते रहते हैं. इससे सांस से जुड़ी बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में.

Also Read: Iron या Plastic Cooler? खरीदने से पहले जान लें कौन सा होगा आपके लिए सही

AI

Image Credit: AI

डिहाइड्रेशन और ड्राई आई क्यों होती है? Dehydration And Dry Eye Causes

AC के कारण कमरे की हवा कुछ ड्राई हो जाती है. डॉ. भाटी के अनुसार, इसका असर शरीर पर भी पड़ता है और धीरे-धीरे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है. इसके साथ ही आंखों में सूखापन यानी ड्राई आई की दिक्कत भी आम हो जाती है, खासकर उन लोगों में जो लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठते हैं.

नींद की क्वालिटी पर असर | Effect On Sleep Quality

कई लोग AC में रातभर सोते हैं, लेकिन सुबह उठने के बाद फ्रेश महसूस नहीं करते. डॉक्टर के मुताबिक, ज्यादा ठंडा और ड्राई माहौल नींद के नेचुरल साइकिल को प्रभावित कर सकता है, जिससे डीप स्लीप में जाने में दिक्कत आती है.

AC के साइड इफेक्ट से कैसे बचा जा सकता है?

AC का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. बहुत कम तापमान पर AC चलाने से बचना चाहिए और बीच-बीच में ब्रेक लेना चाहिए. शरीर को हाइड्रेट रखना और AC की नियमित सर्विसिंग करवाना भी बेहद जरूरी है, ताकि हवा साफ बनी रहे और स्वास्थ्य पर बुरा असर न पड़े.

इसे भी पढ़ें: गर्मियों का टॉनिक! अगर रोजाना एक गिलास पी ली ये ड्रिंक, तो पेट रहेगा साफ और बीमारियां भागेंगी दूर!

AC Ke Side Effects – FAQs

क्या ज्यादा AC चलाना सेहत के लिए नुकसानदायक है?

हां, लंबे समय तक AC में रहने से ड्राई स्किन, आंखों में जलन और सांस की समस्या हो सकती है।

किन लोगों को AC कम इस्तेमाल करना चाहिए?

अस्थमा, साइनस, एलर्जी और बुजुर्ग लोगों को AC का सीमित इस्तेमाल करना चाहिए।

AC के नुकसान से कैसे बचा जा सकता है?

AC का तापमान 24–26 डिग्री रखें और बीच‑बीच में ताजी हवा आने दें।

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com