विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2025

महिलाओं की इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण है दालीचीनी, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Cinnamon Benefits For Women: दालचीनी में कई ऐसे गुण होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाने हैं. महिलाओं के लिए दालचीनी खासतौर से लाभकारी मानी जाती है. यहां जानिए इस चमत्कारी मसाले के कुछ गजब के फायदे.

महिलाओं की इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण है दालीचीनी, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका
Cinnamon Benefits: दालचीनी कई समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक इलाज के रूप में काम करती है.

Dalchini Ke Fayde: दालचीनी केवल एक मसाला ही नहीं, बल्कि एक आयुर्वेदिक औषधि भी है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण इसे महिलाओं के लिए खास बनाते हैं. कई स्वास्थ्य समस्याओं में दालचीनी एक प्राकृतिक इलाज के रूप में काम करती है. खासकर महिलाओं के लिए यह रामबाण साबित हो सकती है. दालचीनी महिलाओं की कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय है. इसे सही तरीके से इस्तेमाल करके न केवल स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है बल्कि शरीर को हेल्दी और एनर्जेटिक भी रखा जा सकता है.

महिलाओं के लिए दालचीनी के बड़े फायदे | Big Benefits of Cinnamon For Women

1. पीरियड्स की अनियमितता और दर्द से राहत

कई महिलाएं अनियमित पीरियड्स ब्लड ज्यादा ब्लीडिंग या पीरियड्स के दौरान तेज दर्द की समस्या से जूझती हैं. दालचीनी में मौजूद तत्व ब्लड फ्लो को कंट्रोल करने और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर दिन में एक बार पिएं.
  • शहद के साथ मिलाकर लेने से भी लाभ होता है.

2. वेट लॉस में मददगार

दालचीनी मेटाबॉलिज्म को तेज करने और शरीर में जमा एक्सट्रा फैट को कम करने में मदद करती है. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करके वजन बढ़ने से भी रोकती है.

यह भी पढ़ें: रोज घी में भूनकर खा लीजिए किशमिश, इन स्वास्थ्य समस्याओं से मिलेगी जल्द राहत, ये 5 लोग जरूर खाएं

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और शहद मिलाकर पिएं.
  • इसे ग्रीन टी के साथ मिलाकर भी लिया जा सकता है.

3. पीसीओडी और हार्मोनल बैलेंस

पीसीओडी एक आम समस्या बन गई है, जिसमें महिलाओं के हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं. दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाकर हार्मोन बैलेंस करने में मदद करती है.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • आधा चम्मच दालचीनी पाउडर रोजाना दूध या गुनगुने पानी के साथ लें.
  • इसे अपनी डाइट में शामिल करें, जैसे स्मूदी, ओट्स या चाय में मिलाकर लें.

4. त्वचा की समस्याओं से छुटकारा

दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे, झाइयां और एजिंग की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं. इस मसाले का इस्तेमाल स्किन प्रोब्लम्स को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपको पता है सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने से क्या होता है? जान जाएंगे तो आज से ही करने लगेंगे इस्तेमाल

कैसे करें इस्तेमाल?

  • 1 चम्मच शहद में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर फेस पैक बनाएं और 15 मिनट तक लगाएं.
  • इसे रोजाना गुनगुने पानी के साथ पीने से भी त्वचा में निखार आता है.

5. डायबिटीज और ब्लड शुगर कंट्रोल

दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है. यह इंसुलिन की सेंसिटिविटी बढ़ाकर टाइप-2 डायबिटीज को मैनेज करने में सहायक है.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर मिलाकर पिएं.
  • इसे दही, स्मूदी, या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान:

  • ज्यादा मात्रा में दालचीनी का सेवन न करें, यह लिवर पर असर डाल सकता है.
  • गर्भवती महिलाएं इसे डॉक्टर की सलाह के बिना न लें.
  • अगर आपको किसी तरह की एलर्जी हो तो इसका उपयोग करने से पहले सलाह लें.

Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cinnamon Benefits For Women, Dalchini Ke Fayde, Health Benefits Of Cinnamon, Cinnamon For Weight Loss, Cinnamon For PCOS, Dalchini For Periods, How To Use Cinnamon For Health, Cinnamon For Skin Problems, Dalchini For Diabetes, Cinnamon For Hormonal Balance, Home Remedies With Cinnamon, Dalchini For Irregular Periods, Best Way To Consume Cinnamon For Health Benefits, How Cinnamon Helps In Weight Loss, Dalchini Benefits For Women’s Health, Is Cinnamon Good For PCOS Treatment, How To Use Cinnamon For Glowing Skin, Can Cinnamon Help In Regulating Periods
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com