Natural Drink For Eyesight: आज के दौर में आंखों की समस्याएं आम होती जा रही हैं और चश्मा लगना तो कई लोगों की मजबूरी बन गई है. हालांकि हर कोई चाहता है कि उसे चश्मा न लगाना पड़े और दूसरों की तरह साफ दिखाई दे. कुछ लोग आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय भी तलाशते हैं, लेकिन बहुत से लोग आज भी आई ड्रोप और चश्मे के भरोसे ही जी रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि कुछ हर्बल ड्रिंक्स आपकी आंखों की सेहत को सुधारने में मदद कर सकती हैं? यहां हम आपको बताएंगे कि सोने से पहले कौन-कौन सी हर्बल चीजों से बनी ड्रिंक्स पीने से आपकी आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है और धीरे-धीरे चश्मा हटाने में मदद मिल सकती है.
आंखों की रोशनी को तेज करने के कारगर घरेलू नुस्खे | Home Remedies To Improve Eyesight
1. अलसी का पानी
अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं. सोने से पहले एक चम्मच अलसी के बीज को एक कप पानी में रात भर भिगोकर रखें. सुबह इस पानी को छानकर पिएं. यह आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. गाजर और धनिया का जूस
गाजर में बीटा-कैरोटीन और धनिया में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इन दोनों को मिलाकर एक जूस बनाएं. इसे सोने से पहले पीने से आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है.
यह भी पढ़ें: आपका बच्चा स्मार्टफोन और टीवी देखे बिना नहीं खाता खाना, करता है जिद, तो करें ये काम खुद छोड़ देगा मोबाइल देखना
3. तुलसी और अदरक की चाय
तुलसी और अदरक का मिश्रण आंखों के लिए बहुत लाभकारी होता है. एक कप पानी में कुछ तुलसी की पत्तियां और अदरक के टुकड़े उबालें. इसे छानकर थोड़ी शहद मिलाकर पिएं. यह ड्रिंक आपकी आंखों को ताजगी और ऊर्जा देगी.
4. नींबू और शहद का पानी
नींबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो आंखों के लिए जरूरी है. एक गिलास पानी में नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं. इसे सोने से पहले पीने से आपकी आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है.
यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज ने बताया कैसे करें खुद को मानसिक रूप से मजबूत, शारीरिक कष्ट या रोग हो जाएंगे नष्ट, बस करें ये काम
5. सौंफ और दूध का मिश्रण
सौंफ के बीज आंखों की समस्याओं के लिए अच्छे माने जाते हैं. एक कप दूध में एक चम्मच सौंफ के बीज डालकर उबालें. इसे रात में सोने से पहले पिएं. यह आपके आंखों के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करेगा.
आंखों की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इन हर्बल ड्रिंक्स का रेगुलर सेवन करने से न केवल आपकी आंखों की रोशनी में सुधार होगा, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेगा. याद रखें कि चश्मा हटाने के लिए केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें, डॉक्टर से भी सलाह लेना जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं