विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

गर्मियों में तलवों पर पड़ती जलन, तो हो सकती है ये गंभीर बीमारियां, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

Burning Sensation in Feet: गर्मियों में तलवों में जलन सिर्फ एक साधारण समस्या नहीं है, अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

गर्मियों में तलवों पर पड़ती जलन, तो हो सकती है ये गंभीर बीमारियां, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी
इसे नजरअंदाज करने से आगे चलकर स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है.

Burning Sensation in Feet: गर्मियों में तलवों में जलन महसूस होना एक आम समस्या है, लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है. अकसर हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि गर्मी, पसीना, संक्रमण या आंतरिक स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से तलवों में जलन हो सकती है. इसे नजरअंदाज करने से आगे चलकर स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि तलवों में जलन के कारण और इससे बचने के उपाय क्या हैं.

तलवों में जलन के मुख्य कारण (Causes of Burning Sensation In the Soles)

पेरिफेरल न्यूरोपैथी: यह समस्या डायबिटीज, शराब का बहुत ज्यादा सेवन या पोषण की कमी के कारण हो सकती है. इसमें तंत्रिकाओं को नुकसान होने से तलवों में जलन, झुनझुनी और दर्द महसूस होता है.

फंगल इन्फेक्शन: गर्मी और पसीने के कारण एथलीट्स फुट जैसे फंगल संक्रमण हो सकते हैं, जिससे तलवों में जलन और खुजली हो सकती है.

यह भी पढ़ें: उम्र से पहले बाल झड़ने के 3 बड़े कारण, न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने बताया कौन सी गलती कर रहे हैं आप

ब्लड सर्कुलेशन की समस्या: अगर ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो रहा है, तो तलवों में जलन और सुन्नता महसूस हो सकती है. हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट डिजीज से जुड़े लोगों को खास ध्यान देने की जरूरत होती है.

विटामिन और मिनरल्स की कमी: विटामिन B12, आयरन और मैग्नीशियम की कमी से शरीर में नसों की कमजोरी हो सकती है, जिससे तलवों में जलन महसूस होती है.

थायरॉइड या अन्य हार्मोनल समस्याएं: थायरॉइड डिसऑर्डर या हॉर्मोनल असंतुलन शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है, जिससे तलवों में जलन हो सकती है.

तलवों में जलन से बचने के उपाय (Tips to Avoid Burning Sensation In The Soles)

सही जूते पहनें: आरामदायक और सांस लेने वाले जूते पहनें ताकि पसीने की वजह से जलन ना हो.
हाइड्रेटेड रहें: शरीर में पानी की कमी न होने दें, क्योंकि डिहाइड्रेशन भी जलन का कारण बन सकता है.
बैलेंस डाइट: विटामिन B12 आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर भोजन खाएं ताकि नसें मजबूत रहें.
फंगल इन्फेक्शन से बचाव: तलवों को साफ और सूखा रखें और एंटी-फंगल पाउडर या क्रीम का इस्तेमाल करें.
डॉक्टर से सलाह लें: अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: कॉफी पीने से महिलाओं को मिलता है ये गजब का फायदा, जानिए कब पीना ज्यादा फायदेमंद है

गर्मियों में तलवों में जलन सिर्फ एक साधारण समस्या नहीं है, बल्कि यह डायबिटीज, पोषण की कमी, ब्लड सर्कुलेशन की गड़बड़ी या फंगल संक्रमण जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकती है. अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Burning Sensation In Feet, Burning Soles, Why Your Feet Burn In Summer, Peripheral Neuropathy, Diabetes Impact On Foot Health, Best Remedies For Burning Feet, How Poor Circulation, Foot Discomfort, Common Causes Of Burning Soles, Foot Burning Health Risks, Home Treatments For Burning Feet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com