भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा रानी चटर्जी हमेशा से ही अपनी एक्टिंग और दमदार अंदाज के लिए जानी जाती हैं, वहीं लोग उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं. एक्ट्रेस का मानना है कि जिंदगी में जितना जरूरी काम है, उतना ही जरूरी अपने शरीर और मन की सेहत को भी बनाए रखना है. इस कड़ी में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर योग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह योगासन करती नजर आ रही हैं.
शोधकर्ताओं ने इम्यूनोथेरेपी के असर का अनुमान लगाने के लिए जेनेटिक फिंगरप्रिंट का पता लगाया
रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर योग का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह अनुलोम-विलोम, बद्धकोणासन, बाल आसन, नाड़ी शोधासन जैसे योगासन करती नजर आ रही हैं. वह सिर्फ शारीरिक रूप से फिट नहीं होना चाहतीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्म-संतुलन भी चाहती हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने एक बेहद खूबसूरत कैप्शन भी दिया. उन्होंने लिखा- "योग सिर्फ आत्म प्रेम और शांति के बारे में है." दरअसल, योग सिर्फ एक एक्सरसाइज नहीं है, यह एक तरीका है अपने भीतर झांकने का, अपने मन को शांत करने का.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रानी अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर योग और जिम में एक्सरसाइज करते हुए वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं. एक समय था, जब वह काफी मोटी थीं. वजन कम करने के लिए उन्होंने खुद पर ध्यान देना शुरू किया और योग और जिम में जमकर पसीना बहाया. आज उनका बेली फैट पूरी तरह गायब हो चुका है. वहीं उनके चेहरे की रंगत पहले से काफी बदल गई है. अब उनका चेहरा पहले से ज्यादा ग्लो करता है.
हाल ही में उन्होंने अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया था. यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल भी हुआ. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने खुद को 'क्यूट गुंडी' का टैग दिया. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रानी चटर्जी एक्सरसाइज करती नजर आईं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को मजेदार कैप्शन दिया और लिखा, ''उस लड़की से कभी मत उलझना, जिसने सब कुछ अपने दम पर बनाया है. दिखने में क्यूट हूं, लेकिन मैं बहुत बड़ी गुंडी हूं, इसलिए मुझसे कभी मत उलझना.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं