why mangala aarti not happend in banke bihari mandir: भोजपुरी स्टार अंजना सिंह इन दिनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा में काफी बिजी हो गई है. ओंकारेश्वर में अपनी धार्मिक यात्रा को पूरी करने के बाद वे अपने अगले पड़ाव वृंदावन पहुंच गई है. जहां पहुंचकर एक्ट्रेस ने अपने फैंस को बांके बिहारी के दर्शन तो कराएं लेकिन साथ ही एक ऐसी बात से पर्दा उठाया जो बांके बिहारी के दर्बार में आने वाले हर भक्त को पता होगी पर उसके पीछे के कारण का पता नहीं होगा. और वह बात है 'आखिर क्यों साल में सिर्फ एक दिन होती है मंगला आरती'. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने मंदिर में दर्शन करने के बाद दी.
क्यों नहीं होती बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे वृंदावन की गलियों से गुजर कर बांके बिहारी के दर्शन करने जा रही हैं. इस वीडियो में अभिनेत्री बिहारी जी की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं. जहां पहुंचने और बांके बिहारी के अद्भुत दर्शन पर उन्होंने अपने भाव रखे . उन्होंने कहा कि यहां पर बिहारी जी लगातार दर्शन नहीं देते हैं; मंदिर के पुरोहित बार-बार पर्दा खोलते और बंद करते रहते हैं. इसी के साथ उन्होंने इस रहस्य से भी पर्दा उठाया कि आखिर मंदिर में मंगला आरती क्यों नहीं की जाती है. दरअसल, कहा जाता है कि यहां सुबह भगवान को जगाना उचित नहीं माना जाता है.
कृष्ण जन्माष्टमी पर ही होती है केवल मंगला आरती
बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में मंगल आरती नहीं होती है. केवल एक बार कृष्ण जन्माष्टमी पर तड़के (लगभग सुबह 4:30 से 5:00 बजे) होती है. अन्य दिनों में सुबह के सबसे पहले दर्शन और शृंगार आरती ही होते हैं. इसके अलावा राजस्थानी वास्तुकला शैली में निर्माण मंदिर परिसर में शंख या घंटियों का उपयोग नहीं किया जाता है.
भोजपुरी स्टार अंजना सिंह ने किए बांके बिहारी के दर्शन
बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी की सेवा एक छोटे बच्चे की तरह होती है
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन धाम में स्थित 'श्री बांके बिहारी मंदिर' भगवान कृष्ण को समर्पित है. स्वामी हरिदास के जरिए स्थापित इस मंदिर की त्रिभंग मुद्रा वाली मूर्ति अद्भुत है, जहां ठाकुर जी की सेवा एक छोटे बच्चे की तरह की जाती है.
कौन है भोजपुरी स्टार
अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा की एक मशहूर और लोकप्रिय स्टार हैं. उन्होंने साल 2012 में फिल्म 'एक और फौलाद' से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी. अपनी पहली ही फिल्मों से उन्हें जबरदस्त सफलता मिली और उन्होंने कम समय में ही कई हिट फिल्में दीं. इसके अलावा उन्होंने दिलदार सांवरिया', 'लव और राजनीति', 'और हईं दबंग आशिक' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है.
आपके लिए और भी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं