Night Skin Care Routine: हर किसी को साफ और दमकती हुए चेहरे की चाहत होती है जिसके लिए त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है. स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी है. खूबसूरत और जवां बने रहने के लिए सबसे जरूरी नाइट स्किन केयर रूटीन है क्योंकि रात में त्वचा को रिपेयर होने का समय मिलता है. दिन भर की भाग-दौड़, धूप, धूल, पसीना और प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बाद रात को स्किन को रिपेयर होने का समय देना बेहद जरूरी है. आज हम आपको एक आसान और असरदार स्किन केयर रूटीन स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहे हैं.
स्टेप बाय स्टेप नाइट स्किन केयर रूटीन ( Night Skin Care Routine)
स्टेप 1 - क्लींजिंग
नाइट स्किन केयर रूटीन का सबसे पहला स्टेप है क्लींजिंग. मेकअप रिमूवर की मदद से सबसे पहले मेकअप हटाएं. इसके बाद फेस वॉश या अच्छे मिल्क क्लिंजर की मदद से चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
स्टेप 2 - टोनर
क्लींजिंग के बाद त्वचा पर टोनर का इस्तेमाल करें. आप रूई की मदद से लगा सकते हैं या स्प्रे वाले टोनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं. टोनर स्किन पर कूलिंग इफेक्ट डालता है और त्वचा को हाइड्रेटेड रहता है.
स्टेप 3 - सीरम
टोनर लगाने के बाद स्किन की जरूरत के हिसाब से आप सीरम लगा सकते हैं. हथेली पर फेस सीरम की कुछ बूंदे लेकर चेहरे पर लगाएं. सिरम स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है.
स्टेप 4 - मॉइश्चराइजर
नाइट स्किन केयर रूटीन के फाइनल स्टेप में स्किन को मॉइस्चराइज करें. त्वचा को मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी होता है, इससे स्किन हाइड्रेटेड रहता है. स्किन टाइप के मुताबिक, अच्छे ब्रांड के मॉइश्चराइजर का ही इस्तेमाल करें. चेहरे के साथ-साथ होठों को भी लिप बाम की मदद से मॉइस्चराइज करें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं