विज्ञापन

नाक बंद होने से हैं परेशान? ये घरेलू उपाय मिनटों में दिला सकते हैं राहत

क्या आप भी ठंड शुरू होते ही नाक बंद होने से परेशान हैं, तो इस घरेलू उपाय से झटपट राहत पाएं.

नाक बंद होने से हैं परेशान? ये घरेलू उपाय मिनटों में दिला सकते हैं राहत
बंद नाक खोलने का घरेलू उपाय.
NDTV

क्या सर्दी का मौसम आते ही आपकी भी नाक बंद हो जाती है. बंद नाक की वजह से सांस मुंह से लेनी पड़ती है, नींद नहीं आती, सिर भारी हो जाता है. हमारे साथ तो ऐसा ही होता है क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है. दरअसल नाक बंद होना कोई बीमारी नहीं है, कई लोग ऐसी स्थिति में तुरंत नाक की दवा डाल लेते हैं, लेकिन रोज-रोज दवा डालना सही नहीं है. इससे नाक और ज्यादा जाम होने लगती है. अच्छी बात ये है कि आप बिना दवा के घर में मौजूद चीजों से इससे राहत पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं बंद नाक को खोलने के उपाय.

नाक बंद क्यों हो जाती है? 

सबसे पहले ये समझिए कि नाक बंद होने का मतलब ये नहीं है कि नाक में बलगम भरा है. असल में जब हमें सर्दी, एलर्जी या वायरल होता है, तो नाक के अंदर की नसें फूल जाती हैं. इसी सूजन की वजह से हवा जाने का रास्ता पतला हो जाता है और हमें लगता है कि नाक जाम हो गई है. धूल, धुआं, ठंडी हवा और बदलता मौसम भी इसकी वजह बनते हैं. बच्चों और बुजुर्गों को ये दिक्कत सबसे ज्यादा होती है. इसलिए नाक खोलने के लिए बलगम निकालने से ज्यादा, अंदर की सूजन को कम करना जरूरी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बंद नाक से राहत पाने के घरेलू उपाय-

1.भाप लेना- 

नाक बंद हो तो सबसे पहला और सबसे असरदार उपाय है भाप लेना. एक बड़े बर्तन में पानी उबालिए. उसमें थोड़ा सा विक्स या 2-3 बूंद यूकेलिप्टस का तेल डाल दीजिए. अब सिर पर तौलिया डालकर उस भाप को धीरे-धीरे नाक से अंदर लें. 5-7 मिनट में ही नाक खुल जाएगी और सिर का भारीपन भी कम हो सकता है. 

2. सोने का तरीका- 

रात को नाक बंद हो तो सोने का तरीका बदलकर देखिए. बिल्कुल सीधे मत सोइए. इससे नाक में खून का दबाव कम होता है और नाक जल्दी खुल जाती है. 

3. सरसों का तेल-

एक पुराना देसी नुस्खा है सरसों का तेल. एक बूंद गुनगुना सरसों का तेल नाक के आसपास हल्के से लगा लीजिए, इससे नाक के अंदर की खुश्की खत्म होती है और सांस लेने में आसानी होती है.

नोट- अगर आपको समस्या ज्यादा हो रही है और घरेलू उपाय से राहत नहीं मिल रही है, तो एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें.

ये भी पढ़ें- क्या आपके फेफड़े ठीक से काम कर रहे हैं? इस एक टेस्ट से मिनटों में चलेगा पता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Band Naak Kaise Khole, Band Naak Ke Gharelu Upaay, Band Naak Se Turant Raahat, Blocked Nose Home Remedies, Blocked Nose Natural Remedy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com