Bael Benefits: बेल (बिल्व) एक ऐसा फल है जो पुराने समय से ही घरेलू इलाज का हिस्सा रहा है. दादी-नानी के नुस्खों में इसका नाम अक्सर सुनने को मिलता है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब लोग पाचन, त्वचा और बदलती लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे में बेल एक आसान और प्राकृतिक समाधान है. अगर आपको अक्सर अपच, गैस या पेट दर्द की शिकायत रहती है, तो बेल का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है. बेल का शरबत खासतौर पर गर्मियों में पेट को ठंडक देता है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है. जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, उनके लिए भी यह काफी असरदार माना जाता है.
गर्मियों में बेल खाने के फायदे
वात और कफ
बेल वात और कफ को संतुलित करने में मदद करता है. आयुर्वेद के अनुसार, जब शरीर में ये दोनों दोष बढ़ जाते हैं, तो कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं, जैसे भारीपन, सुस्ती या सर्दी-जुकाम. बेल इन दोनों को नियंत्रित करके शरीर को हल्का और संतुलित बनाए रखने में मदद करता है.
डायबिटीज
आजकल मधुमेह और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं भी काफी आम हो गई हैं. ऐसे में बेल का सेवन धीरे-धीरे शरीर के शुगर लेवल को संतुलित करने में सहायक हो सकता है. यह मेटाबॉलिक एक्टिविटी को बेहतर करता है, जिससे शरीर में ऊर्जा का सही उपयोग होता है और थकान कम महसूस होती है.
स्किन के लिए
त्वचा के लिए भी बेल किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आपको हल्की जलन, सूजन या स्किन पर रैशेज की समस्या रहती है, तो बेल का गूदा या उसका रस लगाने से राहत मिल सकती है. यह त्वचा को ठंडक देता है और अंदर से भी उसे पोषण प्रदान करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और साफ नजर आती है.
खांसी-जुकाम
खांसी-जुकाम जैसी आम समस्याओं में भी बेल मददगार साबित होता है. इसका सेवन शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करता है, जिससे मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है. खासकर बदलते मौसम में बेल का इस्तेमाल शरीर को सुरक्षित रखने में मदद करता है.
बेल का शरबत किसे नहीं पीना चाहिए
ये भी पढ़ें: Mumbai Watermelon Case: 4 मौतों के बाद चर्चा में Morphine, जानिए क्या है ये खतरनाक पदार्थ
डायबिटीज मरीजों के लिए
बेल का शरबत मीठा होता है. इसलिए इसका ज्यादा सेवन शुगर लेवल को बढ़ा सकता है. इसलिए डायबिटीज मरीजों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए.
कब्ज
बेल के शरबत का सेवन पाचन के लिए तो फायदेमंद माना जाता है, लेकिन जिन लोगों को पहले से पेट से जुड़ी समस्या जैसे अपच, कब्ज तो इसका सेवन इस समस्या को बढ़ा सकता है.
थायराइड
जो लोग थायराइड की समस्या से जूझ रहे हैं या इसके लिए दवाओं का सेवन कर रहे हैं उनको भी बेल के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए.
सर्जरी
जिन लोगों की किसी तरह की सर्जरी हो रखी है या होने वाली है उन लोगों को भी बेल के शरबत का सेवन करने से बचना चाहिए.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं