विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

सोने से पहले खाएं ये चीजें, नींद आएगी अच्छी, पाचन भी होगी बेहतर

Best Foods for Deep Sleep: कैफीन वाली चीजें, जैसे चाय या कॉफी, जो नींद में बाधा डाल सकती हैं. मसालेदार और तली-भुनी चीजें, जो पाचन पर असर डालती हैं और एसिडिटी बढ़ा सकती हैं.

सोने से पहले खाएं ये चीजें, नींद आएगी अच्छी, पाचन भी होगी बेहतर
Foods for Deep Sleep: नींद पूरी न होने से पाचन संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं.

Best Foods for Deep Sleep: नींद पूरी होना न सिर्फ मानसिक शांति बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है. कई बार लोग बिस्तर पर जाने से पहले गलत खानपान कर लेते हैं, जिससे न सिर्फ नींद प्रभावित होती है, बल्कि पाचन संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. सही प्रकार के भोजन का सेवन करने से न सिर्फ गहरी और बेहतर नींद आती है, बल्कि डाइजेस्टिव सिस्टम भी मजबूत रहता है. आइए जानते हैं वे चीजें जिन्हें रात में खाने से नींद और पाचन दोनों में सुधार हो सकता है.

अच्छी नींद के लिए सोने से पहले खाएं ये (Eat This Before Sleeping For A Good Sleep)

1. केला – नेचुरल स्लीप इंड्यूसर

मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर केला मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और नींद को बेहतर बनाता है. इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड मेलाटोनिन को बढ़ावा देता है, जो नींद के लिए फायदेमंद होता है. केला पाचन तंत्र को भी सुधारता है, जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या कम होती है.

यह भी पढ़ें: उम्र से पहले बाल झड़ने के 3 बड़े कारण, न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने बताया कौन सी गलती कर रहे हैं आप

2. बादाम – गहरी नींद और बेहतर पाचन

बादाम में मैग्नीशियम होता है, जो नींद की क्वालिटी को सुधारता है और तनाव को कम करता है. इसमें हेल्दी फैट्स और फाइबर होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं और लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है.

3. गुनगुना दूध – नींद सुधारने वाला उपाय

दूध में ट्रिप्टोफैन मौजूद होता है, जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन बढ़ता है. गुनगुना दूध पीने से नींद जल्दी आती है और पाचन क्रिया में सुधार होता है. दूध को हल्दी या शहद के साथ लेने से एक्स्ट्रा फायदे मिलते हैं.

4. ओट्स – पेट और नींद दोनों के लिए फायदेमंद

ओट्स में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर में धीरे-धीरे ऊर्जा रिलीज करते हैं और नींद को गहरा बनाते हैं. यह फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्या नहीं होती.

5. हर्बल टी – आरामदायक नींद और बेहतर डाइजेशन

कैमोमाइल टी या पुदीना टी शरीर को रिलैक्स करती है और स्लीप हार्मोन को एक्टिव करती है. यह पाचन तंत्र को शांत करती है और गैस, एसिडिटी या ब्लोटिंग से राहत दिलाती है.

यह भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए कारगर हैं ये 4 योग, ब्लड सर्कुलेशन भी होगा बेहतर

रात में क्या न खाएं?

कैफीन वाली चीजें, जैसे चाय या कॉफी, जो नींद में बाधा डाल सकती हैं. मसालेदार और तली-भुनी चीजें, जो पाचन पर असर डालती हैं और एसिडिटी बढ़ा सकती हैं. बहुत ज्यादा मीठा भोजन, जो ब्लड शुगर को असंतुलित कर सकता है और नींद प्रभावित कर सकता है.

अगर आप बेहतर नींद और अच्छा पाचन चाहते हैं, तो सोने से पहले हेल्दी और हल्का भोजन करें. बादाम, केला, ओट्स, गुनगुना दूध और हर्बल टी जैसे फूड्स का सेवन करने से गहरी नींद और मजबूत पाचन दोनों को बढ़ावा मिलता है.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Foods For Deep Sleep, What To Eat Before Bed For Better Sleep, Sleep-Boosting Foods, How Diet Impacts Sleep Quality, Top Nutrients That Improve Sleep Patterns, Foods That Help You Sleep Faster & Longer, Best Nighttime Snacks For Restful Sleep, Melatonin-Rich Foods For Better Sleep, Ayurvedic Tips For Deep Sleep & Relaxation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com