विज्ञापन

प्लास्टिक या लोहे का कूलर? जानिए गर्मियों में कौन देता है बेहतर ठंडक

इसे लेकर बहुत से लोग कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सा कूलर अधिक कूलिंग करता है और कौन सा बेहतर होता है. आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सा कूलर बेहतर रहेगा.

प्लास्टिक या लोहे का कूलर? जानिए गर्मियों में कौन देता है बेहतर ठंडक
Iron Cooler vs Plastic Cooler: आपके घर के लिए कौन सा कूलर सही रहेगा?

Iron Cooler Vs Plastic Cooler: तेज गर्मी में कूलर हर घर की जरूरत बन जाता है, लेकिन कूलर खरीदते वक्त सबसे बड़ी उलझन यही होती है—प्लास्टिक वाला लें या लोहे की बॉडी वाला. क्या वाकई लोहे का कूलर ज्यादा ठंडक देता है या प्लास्टिक कूलर बेहतर साबित होता है? आइए आसान भाषा में समझते हैं. 

अप्रैल का महीना अब लगभग खत्म होने वाला है और देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में कूलर का इस्तेमाल करते हैं. अधिकतर घरों में एयर कूलर का इस्तेमाल आम है, क्योंकि ये किफायती और असरदार होते हैं. कूलर आमतौर पर दो तरह के होते हैं- मेटल बॉडी (लोहे की बॉडी) और प्लास्टिक बॉडी. इसे लेकर बहुत से लोग कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सा कूलर अधिक कूलिंग करता है और कौन सा बेहतर होता है. आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सा कूलर बेहतर रहेगा.

लोहे का कूलर और प्लास्टिक कूलर में क्या फर्क है? (Iron Cooler Vs Plastic Cooler)

लोहे का कूलर – मजबूती और पावर

मेटल कूलर का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है और ये अपनी मजबूती के लिए जाने जाते हैं. इनकी बॉडी काफी मज़बूत होती है और इनमें आम तौर पर बड़े पंखे और बड़े पानी के टैंक होते हैं, जिससे कूलिंग बेहतर होती है. हालांकि, ये भारी होते हैं और इन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना मुश्किल होता है. अगर इनकी ठीक से देखभाल न की जाए, तो इनमें जंग भी लग सकता है.

प्लास्टिक कूलर – हल्का और कम मेंटेनेंस

आजकल प्लास्टिक कूलर ज़्यादा पॉपुलर हो रहे हैं. ये हल्के होते हैं, इन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है, और ये मॉडर्न डिजाइन में आते हैं जो घर में देखने में भी अच्छे लगते हैं. इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनमें जंग नहीं लगता. हालांकि, इनकी बॉडी मेटल जितनी मजबूत नहीं होती और समय के साथ इनमें दरारें पड़ सकती हैं.

Also Read: गर्मियों में अचानक क्यों होने लगती है गले में खराश, हल्का बुखार और खांसी? क्या है समर कोल्ड और साइनस की सूजन

Latest and Breaking News on NDTV

क्या मटेरियल से कूलिंग पर फर्क पड़ता है? (Plastic or Iron: Which Cooler Provides Better Cooling?)

कूलिंग इस बात पर निर्भर नहीं करती कि कूलर मेटल का है या प्लास्टिक का. यह मुख्य रूप से पंखे, मोटर और कूलिंग पैड पर निर्भर करती है. दमदार मोटर और अच्छी क्वालिटी के हनीकॉम्ब पैड वाले कूलर बेहतर कूलिंग देते हैं. बड़े कमरों के लिए आम तौर पर बड़े मेटल कूलर ज्यागा असरदार होते हैं.

बिजली की खपत और मेंटेनेंस में कौन आगे?

मेटल कूलर आम तौर पर ज्यादा बिजली इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि वे आकार में बड़े होते हैं और अक्सर उनमें ज्यादा दमदार मोटर लगी होती है. प्लास्टिक कूलर में आम तौर पर छोटी मोटर लगी होती है और वे कम बिजली इस्तेमाल करते हैं.

Also Read: AC की कूलिंग कम हो रही है? नॉर्मल सर्विस या डीप क्लीनिंग—क्या है सही विकल्‍प

Plastic cooler cooling, Iron body cooler benefits, Cooler electricity consumption, Summer cooler buying tips,

आपके लिए कौन सा कूलर बेहतर रहेगा?

अगर आपको किसी बड़े कमरे या खुली जगह के लिए कूलर चाहिए और आपको उसके वजन से कोई दिक्कत नहीं है, तो मेटल कूलर एक अच्छा ऑप्शन है. लेकिन अगर आपको कुछ हल्का, पोर्टेबल और कम रखरखाव वाला चाहिए, तो प्लास्टिक कूलर एक बेहतर विकल्प है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com