How To Cure Text Neck In Hindi: सुबह आंख खुलने से लेकर रात को सोने तक, हममें से ज्यादातर लोग फोन पर रील्स और शॉर्ट्स स्क्रॉल करते हैं. बस 5 मिनट कहकर कब आधा घंटा निकाल देते हैं, पता ही नहीं चलता. लेकिन इस मजे के चक्कर में हमारी गर्दन की बैंड बज जाती है. लगातार नीचे झुककर फोन देखने से गर्दन में जो अकड़न और दर्द होता है, उसे मेडिकल की भाषा में 'टेक्स्ट नेक' (Text Neck) कहते हैं. अगर आपकी गर्दन भी रील्स देख-देखकर अकड़ गई है, तो परेशान मत होइए. बस ये आसान एक्सरसाइज से तुरंत राहत पाएं.
आसान एक्सरसाइज करेंगी कमाल-(Gardan Dard Kam Karen Ki Exercises)
1. चिन टक (Chin Tuck) -
ये एक्सरसाइज दिखने में जितनी सिंपल है, इसके फायदे उतने ही बड़े हैं. ये आपकी गर्दन की मसल्स को वापस अपनी सही पोजीशन में लाती है.
कैसे करें- सबसे पहले सीधे बैठ जाएं या खड़े हो जाएं. अब बिना सिर को नीचे झुकाए, अपनी ठोड़ी (Chin) को पीछे की तरफ खींचें, जैसे आप 'डबल चिन' बनाने की कोशिश कर रहे हों.
कितनी बार करें- इस पोजीशन में 5 सेकंड के लिए रुकें और फिर नॉर्मल हो जाएं.. ऐसा कम से कम 5 से 10 बार करें. इसे करते हुए आपकी गर्दन के पीछे एक हल्का सा खिंचाव महसूस होगा, जो कि बिल्कुल नॉर्मल है.

2. नेक रोटेशन (Neck Rotation) -
दिनभर एक ही पोजीशन में रहने से गर्दन की नसें जाम हो जाती हैं. नेक रोटेशन से वहां ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और भारीपन दूर होता है.
कैसे करें- सीधे बैठें और धीरे-धीरे अपने सिर को दाईं (Right) तरफ घुमाएं, जितना आप बिना दर्द के घुमा सकें. वहां 2 सेकंड रुकें. फिर धीरे से सिर को बीच में लाएं और अब बाईं (Left) तरफ घुमाएं.
ध्यान रखें- सिर को पूरा गोल-गोल (360 डिग्री) न घुमाएं, इससे चक्कर आ सकते हैं या दर्द बढ़ सकता है. बस दाएं-बायें और ऊपर-नीचे धीरे-धीरे स्ट्रेच करें.
फोन चलाते वक्त याद रखें ये 3 बातें-
आई-लेवल पर लाएं फोन- फोन को नीचे रखने के बजाय थोड़ा ऊपर उठाएं, ताकि वो आपकी आंखों के सामने रहे.
20-20 का नियम- हर 20 मिनट की स्क्रॉलिंग के बाद, 20 सेकंड का ब्रेक लें और दूर किसी चीज को देखें.
पानी पीते रहें- बॉडी हाइड्रेटेड रहेगी तो मसल्स में क्रैम्प्स या अकड़न की समस्या कम होगी.
ये भी पढ़ें- AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया यह छोटी सी चीज आपके आंत को कैसे पहुंचा रही नुकसान
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं