विज्ञापन

'जो हुआ हमने किया, गवाही देकर दिखाओ'...टाइल मिस्त्री हत्या के बाद वीडियो बनाकर आरोपियों ने दी चुनौती

इस वारदात के बाद आरोपियों द्वारा वीडियो बनाकर चुनौती देने से इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है. पुलिस मामले कि जांच में जुटी हुई है. 

'जो हुआ हमने किया, गवाही देकर दिखाओ'...टाइल मिस्त्री हत्या के बाद वीडियो बनाकर आरोपियों ने दी चुनौती
हरियाणा में पुरानी रंजिस के चलते युवक की हत्या कर दी गई.

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के झलनिया गांव में सोमवार देर रात हुई एक हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. जहां 40 वर्षीय महेंद्र नामक व्यक्ति की लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई. महेंद्र पेशे से टाइल मिस्त्री था और रोज की तरह काम निपटाकर घर लौट रहा था. घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल है.

घर लौटते समय घात लगाकर किया गया हमला

जानकारी के अनुसार महेंद्र देर रात बाइक से अपने घर वापस आ रहा था. जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया. आरोप है कि हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से किए गए हमले में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया.

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि महेंद्र गली में ही घायल अवस्था में पड़ा रहा. कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे.

वारदात के बाद वीडियो बनाकर दी चुनौती

घटना को और सनसनीखेज बनाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपियों द्वारा कथित तौर पर एक वीडियो बनाया गया. वीडियो में यह कहते हुए कानून व्यवस्था को चुनौती दी गई कि "जो हुआ हमने किया, अब हमारे खिलाफ गवाही देकर दिखाओ." इस वीडियो की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है और लोग आरोपियों के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं.

होली के विवाद से जुड़ी बताई जा रही रंजिश

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे पुरानी आपसी रंजिश बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि होली के दौरान हुए एक विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था. पुलिस इसी एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

फतेहाबाद सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस, सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ रात में ही मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें-Video: नशे में धु्त्त स्कूल ग्राउंड में ही सोनेवाला टीचर सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ एक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Crime, Haryana Murder Case, Haryana Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com