- फतेहाबाद पुलिस ने दो अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार. कार में छिपा रखी थी अफीम.
- मध्य प्रदेश से हरियाणा लाए थे 13 किलो से ज्यादा अफीम. मार्केट में 70 लाख है इसकी कीमत.
- पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने कार पर 'प्रेस' के स्टीकर लगा रखे थे.
हरियाणा अफीम तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. जिसके तार मध्य प्रदेश से जुड़े हैं. फतेहाबाद पुलिस ने मंगलवार को यह कार्रवाई की है. पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एक महिला भी शामिल हैं. दोनों एमपी से कार में अफीम भरकर हरियाणा आ रहे थे. लेकिन फतेहाबाद पुलिस ने उन्हें सप्लाई से पहले ही धर दबोचा. पुलिस ने बताया कि कार से 13 किलो अफीम निकली है. जिसकी मार्केट कीमत लगभग 70 लाख रुपये थी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया है. यह पूरा अंतरराज्यीय नेटवर्क बताया जा रहा है.
पुलिस ने बचने मीडिया का सहारा
खास बात यह है कि इन तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए मीडिया का सहारा लिया था. पुलिस ने बताया कि तस्करों ने कार पर 'प्रेस' का स्टीकर लगा रखा था. ताकि रास्ते में पुलिस उन्हें न रोके. पुलिस ने जब गाड़ी रोककर अंदर तलाशी ली तो उसमे से मीडिया के कई कार्ड भी मिले हैं. पुलिस को शक है कि इनका इस्तेमाल चेकिंग से बचने के लिए किया गया था. क्योंकि प्रेस लिखी गाड़ी को कोई आसानी से रोकता नहीं.

मध्य प्रदेश के हैं तस्कर
सीआईए की यूनिट ने खुफिया जानकारी के आधार पर NH-9 पर एक होंडा सिटी कार को रोककर ये यह कार्रवाई की थी. तस्करों की पहचान मध्य प्रदेश के नीमच जिले के ईश्वर लाल और रायसेन जिले की सोना प्रजापति के तौर पर हुई है. दोनों अफीम लेकर हरियाणा आए थे. एमपी के नीमच जिले में अफीम की खेती भी होती है. ऐसे में तस्करी का नेटवर्क यहां माना जाता है. पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ में जुटी हैं.
हरियाणा-पंजाब में होनी थी सप्लाई
बताया जा रहा है कि अफीम की इस खेप की सप्लाई हरियाणा के साथ-साथ पंजाब में होनी थी. यह पूरी कार्रवाई फतेहाबाद पुलिस ने 30 जून को की थी. जिसकी जानकारी उन्होंने 1 जुलाई को दी है. पुलिस का कहना है कि दोनों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है. क्योंकि पुलिस को इस बात का अंदेशा है कि अफीम तस्करी का यह नेटवर्क बड़ा हो सकता है. जिसमें कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं.
ये भी पढ़ेंः 'पत्नी का टॉर्चर और नहीं झेल सकता,' वीडियो में ऐसा कहकर कपड़ा व्यापारी ने दे दी जान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं