विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2017

रयान स्कूल हत्याकांड : बस कंडक्टर के पिता ने कहा, 'स्कूल के प्रिंसिपल ने मेरे बेटे को फंसाया है'

गुरुवार को देर रात तक पुलिस उससे सवाल पूछती रही और रात में उसे छोड़ा गया. शुक्रवार की सुबह फिर उसे पुलिस स्कूल के अंदर ले गई और पूछताछ की.

रयान स्कूल हत्याकांड : बस कंडक्टर के पिता ने कहा, 'स्कूल के प्रिंसिपल ने मेरे बेटे को फंसाया है'
रयान इंटरनेशनल स्कूल में हुई प्रद्युम्न की हत्या.
  • रयान स्कूल में हुई बच्चे की हत्या.
  • हत्या के बाद माता पिता नाराज़
  • हत्या का शक बस के कंडक्टर पर.
गुरुग्राम: रयान स्कूल में बच्चे हत्या का मामला लगातार सभी को परेशान किए हुए हैं. पुलिस मामले की जांच तो कर रही है लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई. हत्या के शक पर स्कूल की एक बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में पुलिस ने माली हरपाल से पूरे दिन पूछताछ की. गुरुवार को देर रात तक पुलिस उससे सवाल पूछती रही और रात में उसे छोड़ा गया. शुक्रवार की सुबह फिर उसे पुलिस स्कूल के अंदर ले गई और पूछताछ की.

हरपाल ने कहा था कि जब उसने अशोक को देखा तो उसके शर्ट पर खून के निशान नहीं थे. उधर आज सुबह आरोपी अशोक कुमार के पिता अमीचंद ने उससे मुलाकात की. मुलाकात के बाद उनका कहना है कि उनके लड़के को गलत तरीके से फंसाया गया है. उसको पुलिस ने मारा पीटा है. स्कूल के प्रिंसीपल ने उसे फंसाया है. इसी साल फरवरी से उसने रयान इंटरनेशनल स्कूल में नौकरी कर रहा था. उससे पहले चार पांच साल से वो गांव के ही एक स्कूल में कंडक्टर था. पिता के मुताबिक अब तक कोई पुलिस मामला उसके ऊपर नहीं है. हमारे घर में एक छोटा सा चाकू है. वो चाकू खरीदकर क्यों स्कूल ले जाएगा.

यह भी पढ़ें : रयान इंटरनेशनल स्कूल का संचालन तीन महीने तक सरकार के कब्जे में, CBI जांच की सिफारिश करेगी खट्टर सरकार

आरोपी के पिता ने कहा कि आप पूरे गांव से पूछ लें, अशोक कुमार के बारे कोई अब तक शिकायत नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं प्रधुम्न के पिता से भी मिलना चाहता हूं, लेकिन मुझे कोई मिलने नहीं दे रहा है.
VIDEO: माली से पूछताछ

बता दें कि कक्षा दो के छात्र प्रद्युम्न की 8 सितंबर को बाथरूम में गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई थी. बस के एक कंडक्टर अशोक कुमार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ryan International Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com