प्रतीकात्मक चित्र
अहमदाबाद:
हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में पार्टी से इतर मतदान करने के बाद इस्तीफा देने वाले गुजरात के दो पूर्व कांग्रेसी विधायकों ने सत्तारूढ़ भाजपा का दामन थाम लिया है. गोधरा से विधायक सी के राउलजी आज अपने विधानसभा क्षेत्र में एक समारोह में पार्टी में शामिल हो गये, वहीं जामनगर उत्तर से पूर्व विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने कल पार्टी का दामन थाम लिया. भाजपा ने यहां एक बयान में यह जानकारी दी.
वक्तव्य के मुताबिक दोनों ही मौकों पर मुख्यमंत्री विजय रूपानी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघानी उपस्थित थे.
रूपानी ने 21 अगस्त को घोषणा की थी कि कांग्रेस के वो पूर्व विधायक भाजपा में जल्द शामिल होंगे जिन्होंने या तो आठ अगस्त को हुए राज्यसभा चुनावों से पहले इस्तीफा दे दिया था या कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल के खिलाफ मतदान किया था. (भाषा की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं