विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2018

आनंदीबेन पटेल के बयान पर जशोदाबेन का पलटवार, 'मैं नरेंद्र मोदी की पत्नी और वह मेरे राम'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परित्यक्ता पत्नी जशोदाबेन ने बुधवार को मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के गुजरात के एक प्रमुख दैनिक में मोदी को अविवाहित बताने के बयान पर आश्चर्य जाहिर किया.

आनंदीबेन पटेल के बयान पर जशोदाबेन का पलटवार, 'मैं नरेंद्र मोदी की पत्नी और वह मेरे राम'
जशोदाबेन की फाइल फोटो.
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परित्यक्ता पत्नी जशोदाबेन ने बुधवार को मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के गुजरात के एक प्रमुख दैनिक में मोदी को अविवाहित बताने के बयान पर आश्चर्य जाहिर किया. जशोदाबेन ने अपने भाई के मोबाइल फोन से बनाए गए एक वीडियो में कहा है, 'मैं आनंदीबेन द्वारा प्रेस से नरेंद्र भाई का विवाह नहीं होने की बात कहने से हैरान हूं. उन्होंने खुद लोकसभा चुनाव के दौरान 2014 में अपने दस्तावेज दाखिल करते हुए इसे अपनी घोषणा में शामिल किया है कि वह विवाहित हैं और उसमें मेरे नाम का उल्लेख किया है.'

यह भी पढ़ें : पीएम नरेंद्र मोदी की पत्‍नी जसोदाबेन ने मथुरा में मंदिरों के दर्शन किए

जशोदाबेन ने कहा, 'एक सुशिक्षित महिला (गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन) द्वारा एक शिक्षक (जशोदाबेन) के बारे में इस तरह बोलना बहुत ही अशोभनीय है. सिर्फ इतना ही नहीं उनके आचरण ने भारत के प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल किया है. वह मेरे लिए बहुत ही सम्माननीय है, वह मेरे राम हैं.' उत्तर गुजरात के अपने गृहनगर ऊंझा से आईएएनएस के साथ बातचीत में जशोदाबेन के भाई अशोक मोदी ने इस बात की पुष्टि की कि वीडियो में जशोदाबेन बात कर रही हैं.

VIDEO : मैं मोदी की पत्नी, मुझे मेरा हक चाहिए : जसोदाबेन


उन्होंने कहा, 'जब आनंदीबेन का बयान सोशल मीडिया पर आया तो हमे विश्वास नहीं हुआ, लेकिन यह 19 जून को प्रमुख अखबार दिव्य भास्कर में आया. अब यह गलत नहीं हो सकता.' उन्होंने कहा, 'इसी वजह से हमने इसका उत्तर देने का फैसला किया. हमने अपने घर के मोबाइल फोन से एक लिखित बयान जशोदाबेन के द्वारा पढ़ा जाता रिकॉर्ड किया.' 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anandiben Patel, Jashodaben
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com