विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2018

गुजरात में पूर्व बीजेपी विधायक के खिलाफ रेप का आरोप, सीएम विजय रुपाणी ने कहा- जांच निष्पक्ष होगी

अपनी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि भानुशाली ने नवंबर 2017 और मार्च 2018 के बीच उससे कई बार बलात्कार किया.

गुजरात में पूर्व बीजेपी विधायक के खिलाफ रेप का आरोप, सीएम विजय रुपाणी ने कहा- जांच निष्पक्ष होगी
पूर्व विधायक जयंती भानुशाली ने रेप का आरोप लगने के बाद बीजेपी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है
अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा है कि उनकी सरकार भाजपा के पूर्व विधायक जयंती भानुशाली के खिलाफ बलात्कार के आरोपों की पुलिसिया जांच में “निष्पक्ष” रहेगी.  सूरत के सरथाना पुलिस थाना में 19 जुलाई को भानुशाली के खिलाफ 21 वर्षीय एक युवती को प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनिंग कॉलेज में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर उससे कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 

महाराष्ट्र : बलात्कार और जबरन वसूली के मामले में BJP पार्षद गिरफ्तार

अपनी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि भानुशाली ने नवंबर 2017 और मार्च 2018 के बीच उससे कई बार बलात्कार किया. कच्छ के भुज में संवाददाताओं से रूपाणी ने कहा , “पुलिस अपना काम कर रही है. वे जो भी जांच करेंगे उसमें हमारी सरकार निष्पक्ष रहेगी. मामले की जांच के दौरान हम किसी अन्य वजह पर विचार नहीं करेंगे.

मुजफ्फरपुर शेल्‍टर होम रेप कांड: नीतीश कुमार ने दिए CBI जांच के आदेश​


गौरतलब है कि पूर्व विधायक जयंती भानुशाली ने बलात्कार का आरोप लगने के बाद गुजरात भाजपा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. कच्छ जिले के 53 वर्षीय नेता ने राज्य भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी को भेजे अपने इस्तीफे में इस आरोप से इनकार करते हुए दावा किया है कि उनकी छवि को खराब करने की साजिश हो रही है. भाजपा ने एक बयान में दावा किया कि राज्य भाजपा अध्यक्ष ने भानुशाली का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com